गुरु पूर्णिमा पर शक्ति साधना धाम आश्रम में उमड़ी श्रद्धा, ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

खबर शेयर कीजिए

Uttar Pradesh Desk, 🌐 tajnews.in | Friday, 31 July, 2026, 07:30:38 PM IST.

Taj News Logo
Taj News
Uttar Pradesh Desk

tajnews.in | वृंदावन: भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन स्थित शक्ति साधना धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने चित्प्रकाशानंद गिरी जी महाराज (अखाड़ा निरंजनी) के दर्शन कर उनका पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आश्रम में दो दिवसीय धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गुरु महिमा पर प्रवचन के साथ ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

HIGHLIGHTS
  1. गुरु पूर्णिमा महोत्सव: शक्ति साधना धाम आश्रम वृंदावन में महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी महाराज का हुआ पाद पूजन।
  2. नई कार्यकारिणी का गठन: माणिक चंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष तथा डॉ. दिवाकर तिवारी को चुना गया सचिव।
  3. व्यवस्थापक व समन्वयक: साध्वी डॉ. अपराजिता गिरी को आश्रम के व्यवस्थापक और समन्वयक का सौंपा गया दायित्व।
  4. महिला समिति गठित: महिलाओं के सामाजिक जागरण और स्वावलंबन के लिए साध्वी डॉ. अपराजिता गिरी के मार्गदर्शन में महिला समिति गठित।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि गुरु ही साधक को ज्ञान, साधना और ईश्वर प्राप्ति का सही मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन को ज्ञान देकर गुरु के महत्व को स्थापित किया है।

उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को ऋषि विश्वामित्र के उद्देश्य से अवगत नहीं कराया होता, तो भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व उसी प्रकार विकसित नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन को उद्देश्यपूर्ण दिशा प्रदान करता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।

महोत्सव के दूसरे दिन आश्रम ट्रस्ट की आमसभा आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ. दिवाकर तिवारी ने किया। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई। आश्रम की श्रीमहंत साध्वी शाम्भवी चेतना के गोलोकवास के बाद यह पहली कार्यकारिणी गठित की गई, जो सद्गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी के मार्गदर्शन में अस्तित्व में आई।

नई कार्यकारिणी में साध्वी डॉ. अपराजिता गिरी को आश्रम का व्यवस्थापक एवं समन्वयक नियुक्त किया गया। ट्रस्ट का अध्यक्ष बीकानेर के उद्योगपति माणिक चंद्र अग्रवाल तथा सचिव डॉ. दिवाकर तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके अलावा राकेश साहनी को कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक चौधरी, रजनीकांत गर्ग, राजेश गुप्ता तथा कुंवर बिजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुनील शर्मा (दिल्ली) एवं सुनील शर्मा (ग्वालियर) को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आश्रम के रखरखाव एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी सोनू त्रिपाठी और ब्रह्मचारी चेतन जी को दी गई। वित्त सलाहकार के रूप में सुकेश मल्होत्रा और कृष्ण गोयल को दायित्व सौंपा गया। सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, मोहन गुप्ता और अंशु गुप्ता को शामिल किया गया, जबकि महेश वर्मा को कोषाध्यक्ष और रमेश चंद्र बघेल को लेखाकार नियुक्त किया गया।

महिलाओं के सामाजिक जागरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महिला समिति का भी गठन किया गया। यह समिति साध्वी डॉ. अपराजिता गिरी के मार्गदर्शन में विभिन्न शहरों में महिला समितियों के गठन का कार्य करेगी। समिति में साध्वी रंजना, जयवती, इंदू चौहान, अलका शर्मा, निर्मला जादौन, रीटा और मोहिनी सहित अन्य महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आश्रम के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों और अतिथियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्थाओं में अशोक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अन्नू दुबे, राधा, दुर्गा, रमेश बघेल और ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment