दयालबाग में द्वितीय विशाल गणेशोत्सव का शुभारंभ, विधि-विधान से हुई गणेश प्रतिमा स्थापना

खबर शेयर कीजिए

प्रतिदिन सुबह 9 और शाम 8 बजे होगी आरती, 15 सितंबर को मेहंदी कार्यक्रम; विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, अरविंद महाराज और डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

आगरा डेस्क, 🌐 tajnews.in | मंगलवार, 15 सितंबर 2026, 10:14:14 AM IST

Taj News Logo
Taj News
आगरा डेस्क

दयालबाग में द्वितीय विशाल गणेशोत्सव का शुभारंभ, विधि-विधान से हुई गणेश प्रतिमा स्थापना

tajnews.in | आगरा। दयालबाग स्थित गणेश चौक, ऐश्वर्य कॉम्प्लेक्स के सामने 100 फुटा रोड, जीवन ज्योति के पास द्वितीय विशाल गणेशोत्सव का शुभारंभ भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई।

HIGHLIGHTS
  • दयालबाग 100 फुटा रोड स्थित गणेश चौक पर द्वितीय विशाल गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ।
  • पंडित मनोज पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना।
  • विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, अरविंद महाराज व डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने की विधिवत आरती।
  • प्रतिदिन सुबह 9 और शाम 8 बजे होगी दिव्य महाआरती, 15 सितंबर को सजेगा मेहंदी दरबार।

पंडित मनोज पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, अरविंद महाराज, सुरेश चंद्र गर्ग एवं डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद भरत शर्मा ने बताया कि दयालबाग क्षेत्र में भगवान गणेश का यह द्वितीय आगमन है। गणेशोत्सव को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे और सायं 8 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना ने बताया कि 15 सितंबर को मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणेश भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजय मोहन गुप्ता, अनुप अग्रवाल, बी.डी. शर्मा, बिपिन शर्मा, सिद्धार्थ राजपूत, पार्षद प्रेमदास, पार्षद अमित दिवाकर, बल्देव बघेल, दौलत निषाद, अमर सिंह, पंकज, आशीष जैन, अनुपम शर्मा, कुलवंत मित्तल, गुड्डन शर्मा, नेहा रेपुरिया और सीमा गर्ग सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

🏷️ ट्रेंडिंग टॉपिक्स & हैशटैग्स:
#DayalbaghGaneshotsav #AgraGaneshUtsav #PurushottamKhandelwal #GaneshChowkAgra #GanpatiBappaMorya #TajNews

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Pawan Kumar Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment