आवास विकास परिषद और सीएमओ की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित ट्रॉमा सेंटर सील

खबर शेयर कीजिए

Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Wednesday, 29 July, 2026, 02:44:05 PM IST.

Taj News Logo
Taj News
Agra Desk

tajnews.in | आगरा: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सुल्तानगंज की पुलिया के पास संचालित एक निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। अभियान में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया।

HIGHLIGHTS
  1. अवैध अस्पताल पर शिकंजा: आवास विकास परिषद और सीएमओ टीम ने सुल्तानगंज की पुलिया के पास हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर किया सील।
  2. नियमों का उल्लंघन: आवासीय भवन में व्यावसायिक उपयोग और बिना अनुमति के आईसीयू संचालित करने का आरोप।
  3. मरीजों का स्थानांतरण: अस्पताल में भर्ती 4 मरीजों को सुरक्षा के तहत अन्य अस्पतालों में कराया गया शिफ्ट।
  4. संचालक का पक्ष: संचालक डॉ. विजय सिंघल बोले- किराए पर लिया है भवन, मामला कोर्ट में विचाराधीन।
आगरा में आवास विकास और सीएमओ टीम द्वारा हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर सील करते अधिकारी

अधिकारियों के अनुसार, हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत भवन में संचालित किया जा रहा था। भवन के व्यावसायिक उपयोग को लेकर संबंधित पक्ष को पहले भी कई नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने पर संयुक्त टीम ने भवन को सील करने की कार्रवाई की।

आगरा सुल्तानगंज की पुलिया स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई का दृश्य

प्रवर्तन दल के मुताबिक, यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार के निर्देश तथा निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता डी. बी. यादव के आदेश पर की गई। अभियान में आवास एवं विकास परिषद, सीएमओ कार्यालय और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।

अस्पताल सीलिंग अभियान के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

निरीक्षण के दौरान सीएमओ कार्यालय की टीम ने अस्पताल में आवश्यक अनुमति के बिना आईसीयू संचालित होने की बात सामने आने का दावा किया। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में भर्ती चारों मरीजों को उनकी सहमति से एंबुलेंस के माध्यम से अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कराया गया। इसके बाद अस्पताल खाली होने पर भवन को विधिवत सील कर दिया गया।

आगरा में बिना अनुमति संचालित आईसीयू और सील किया गया हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर

अस्पताल के संचालक डॉ. विजय सिंघल ने बताया कि उन्होंने यह भवन उसके स्वामी अरुण सौंधी से किराये पर लिया है और नियमित रूप से किराया अदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

आवास विकास परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुल्तानगंज की पुलिया में अस्पताल सीलिंग की कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के संचालन से संबंधित एक जनहित याचिका भी उच्च न्यायालय में लंबित है। संयुक्त अभियान के दौरान सीएमओ कार्यालय की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. भरत सिंह मौजूद रहे। वहीं आवास एवं विकास परिषद की ओर से सहायक अभियंता योगेश कुमार, अवर अभियंता प्रशांत कुमार तथा स्थानीय पुलिस बल ने कार्रवाई में सहयोग किया।

आगरा में अवैध रूप से संचालित ट्रॉमा सेंटर भवन पर सील लगाते प्रशासनिक टीम के कर्मचारी

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment