मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेता स्वर्गीय अनिल महाजन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

खबर शेयर कीजिए

Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Monday, 27 July, 2026, 11:24:31 AM IST.

Taj News Logo
Taj News
Agra Desk

tajnews.in | आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगरा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष भानु महाजन के आवास पहुंचकर उनके पिता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अनिल महाजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी उपस्थित रहे।

HIGHLIGHTS
  1. श्रद्धांजलि सभा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अनिल महाजन को अर्पित की पुष्पांजलि।
  2. दिग्गज नेता रहे मौजूद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी परिजनों से मिलकर जताई संवेदना।
  3. समर्पण की सराहना: मुख्यमंत्री ने महाजन परिवार की तीन पीढ़ियों के संगठनात्मक योगदान की तारीफ की।
  4. कैशलेस योजना पर चर्चा: डॉ. पारुल महाजन से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के रिस्पॉन्स पर की बात।

मुख्यमंत्री ने भानु महाजन और परिवार के अन्य सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने महाजन परिवार की तीन पीढ़ियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी और संगठन के प्रति किए गए योगदान तथा समर्पण की सराहना करते हुए इसे संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण बताया।

इस दौरान भानु महाजन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल महाजन जीवनभर संगठन के कार्यों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ रहने के बावजूद उनके पिता उन्हें हमेशा पार्टी और संगठन की सेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते थे तथा व्यक्तिगत परिस्थितियों से ऊपर उठकर संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने की सीख देते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. पारुल महाजन से भी मुलाकात की और आगरा कॉलेज से जुड़े विषयों के साथ हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. पारुल महाजन ने बताया कि नई स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में सकारात्मक माहौल है तथा योजना को व्यापक सराहना मिल रही है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय अनिल महाजन की पत्नी उषा रानी महाजन, डॉ. पारुल महाजन, अथर्व महाजन, ध्रुव महाजन, शिम्पू महाजन, आनंद अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रियांश अग्रवाल और ब्राशिक अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment