Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Updated: Wednesday, 28 May 2026, 10:32:18 PM IST

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 सफलतम वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर 5 जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क और जनकल्याण अभियान चलाएगी। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में आयोजित जिला कार्यशाला में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, एमएलसी विजय शिवहरे और भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि “विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष” थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में आगरा महानगर में भी यह अभियान “विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष” थीम पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, मीडिया संवाद, योग शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, स्वच्छ भारत अभियान और प्राकृतिक खेती कार्यशाला जैसे आयोजन किए जाएंगे।
प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने, नारी सशक्तिकरण और देश के सर्वांगीण विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

Brief Highlights
- • BJP Campaign: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- • आगरा में योग शिविर, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम होंगे आयोजित।
- • अमित वाल्मीकि, विजय शिवहरे और राजकुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां।
- • भाजपा कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और पदाधिकारी रहे मौजूद।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में NDA सरकार के 12 साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे रहे हैं।
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। कार्यशाला में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

आज आयोजित जिला कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जी एस धर्मेश, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, ओम प्रकाश, मनवीर चौहान, अतुल गर्ग, विकास भारद्वाज, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, बॉबी लाले, दीपू जादोन, मनमोहन कुशवाह, नवीन गौतम, अनीता खरे, निधि शर्मा, अनिल सारस्वत, मुकेश गुप्ता, नेहा गुप्ता, माधुरी माहोर, विकास गुप्ता, नंदी महाजन, विजय श्रीवास्तव, नवीन प्रजापति, शोभाराम राठौर, श्याम सिंह चाहर, बंटी धाकड़, कुशल गोयल सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Pawan Singh
Editor in Chief, Taj News
7579990777



