नई दिल्ली/टोक्यो | Updated: Dec 08, 2025 02:40 AM IST
पूर्वी चीन सागर में एशिया की दो महाशक्तियों के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जापान ने रविवार को चीन पर बेहद आक्रामक सैन्य कार्रवाई का आरोप लगाया। जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी लड़ाकू विमानों ने ओकिनावा द्वीप समूह (Okinawa Islands) के पास जापानी सैन्य विमानों पर दो बार ‘फायर कंट्रोल रडार लॉक’ (Fire Control Radar Lock) किया। सैन्य नियमों में इसे सीधे हमले की तैयारी माना जाता है।

जापान का कड़ा रुख: ‘शांति भंग करने वालों को जवाब देंगे’ जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने इस घटना को उकसावे वाला बताया है। उन्होंने कहा, “क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हम चीन की हरकतों का जवाब ‘दृढ़ लेकिन शांत’ तरीके से देंगे।” प्रधानमंत्री साने ताकाईची (Sanae Takaichi) ने जोर देकर कहा कि रडार बीम से टारगेट करना अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जापान ने चीन के खिलाफ औपचारिक राजनयिक विरोध दर्ज कराया है।
चीन का पलटवार: ‘दोष जापानी विमानों का है’ बीजिंग ने जापान के दावों को झूठा करार दिया है। चीनी नौसेना के प्रवक्ता कर्नल वांग शुएमेंग ने सफाई देते हुए कहा, “जापानी सैन्य विमान जानबूझकर चीन के लाइव-फायर नौसैनिक अभ्यास (Naval Drills) क्षेत्र के बेहद करीब आए और हमारे प्रशिक्षण में बाधा डाली। हमने जो भी कार्रवाई की, वह अपनी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए थी।”
तनाव के साइड इफेक्ट्स इस घटना के बाद चीन ने अपने नागरिकों को जापान यात्रा से बचने की सलाह दी है और जापानी सी-फूड (Sea Food) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह तनाव तब बढ़ा है जब हाल ही में जापानी पीएम ने कहा था कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो जापान प्रतिक्रिया दे सकता है।
क्या होता है ‘फायर कंट्रोल रडार लॉक’? सैन्य विमानों में यह हमले से ठीक पहले की स्थिति होती है। जब पायलट ‘फायर कंट्रोल रडार’ को लॉक करता है, तो इसका मतलब है कि विमान की मिसाइलें टारगेट पर सेट हो चुकी हैं। यह ट्रिगर दबाने से ठीक पहले का स्टेप है। इससे बचने के लिए पायलट को तुरंत ‘इवेसिव एक्शन’ (Evasive Action) लेना पड़ता है।
वैश्विक धड़ेबंदी: जापान को मिला ऑस्ट्रेलिया का साथ इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री मार्लेस ने कहा कि चीन की कार्रवाई चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया ‘नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था’ का समर्थन करता है और जापान के साथ मजबूती से खड़ा है।
#ChinaJapan #RadarLock #WorldNews #DefenseNews #TaiwanIssue #GlobalTension #HindiNews
पुतिन के बॉडी डबल्स: हकीकत और फसाना
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in






[…] […]