हड्डियों और जोड़ों की सेहत, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव, सही पोस्चर और एर्गोनॉमिक्स पर दिया गया संदेश; 13 अगस्त को पुष्पांजलि अस्पताल में होगा अगला कार्यक्रम
Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Wednesday, 12 August, 2026, 6:20:00 PM IST.

tajnews.in | आगरा: आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘Agra Moves Better–2026’ के तहत बुधवार को संजय प्लेस स्थित ICAI भवन और डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में BMD जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, सही पोस्चर और कार्यस्थल पर एर्गोनॉमिक्स के महत्व की जानकारी दी गई।
ICAI भवन में सदस्यों ने कराई BMD जांच
ICAI आगरा शाखा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सीए आयुष गोयल, सीए सचिन बूबना, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं सीए आलोक कुमार अग्रवाल ने किया। डॉ. अनुपम गुप्ता ने सदस्यों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा समय पर BMD जांच के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अनेक सदस्यों ने BMD जांच का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के संयोजक सीए आलोक कुमार अग्रवाल का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

क्लिनिक में महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति किया जागरूक
इसी क्रम में डॉ. गौरव राजपाल के क्लिनिक में मरीजों की BMD जांच की गई। विशेष रूप से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, मजबूत हड्डियों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
क्लिनिक के कर्मचारियों को भी कार्य के दौरान सही पोस्चर एवं एर्गोनॉमिक्स अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें कमर, गर्दन तथा अन्य मांसपेशीय एवं हड्डी-जोड़ संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए कार्यस्थल पर सही मुद्रा और सुरक्षित कार्यशैली अपनाने की जानकारी दी गई।

‘बीमारी से पहले रोकथाम जरूरी’
AOS अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बीमारी होने के बाद उपचार के साथ-साथ समय रहते उसकी रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। ‘Agra Moves Better’ का उद्देश्य preventive health को जन-जन तक पहुंचाना है।
AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि ‘Agra Moves Better–2026’ को केवल AOS का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगरा का जन-अभियान बनाना लक्ष्य है। स्कूल, अस्पताल, संस्थान, कार्यालय और सामाजिक संगठनों सहित हर वर्ग तक अभियान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Public Awareness Programme के चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा ने कहा कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाव के लिए सही पोस्चर, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर जांच जैसेछोटे कदम बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।
13 अगस्त को पुष्पांजलि अस्पताल में होगा अगला कार्यक्रम
AOS ने आगरा के नागरिकों, संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों, कार्यालयों, RWA और सामाजिक संगठनों से ‘Agra Moves Better–2026’ से जुड़ने की अपील की है। अगस्त माह में अपने संस्थान या क्षेत्र में BMD, Bone & Joint Health, Posture, Ergonomics अथवा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के इच्छुक लोग AOS से संपर्क कर सकते हैं।
अभियान के अगले चरण में 13 अगस्त को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में मरीजों की BMD जांच के साथ नर्सिंग स्टाफ एवं healthcare workers को Correct Posture और Ergonomics Training दी जाएगी।
MOVE BETTER • LIVE BETTER • AGRA MOVES BETTER
यह भी पढ़ें

Pawan Kumar Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




