National Desk, 🌐 tajnews.in | Friday, 24 July, 2026, 01:36:00 PM IST.

tajnews.in | नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक के लिए CJP के प्रतिनिधि संविधान क्लब पहुंच गए हैं, जबकि सरकार के प्रतिनिधियों का इंतजार किया जा रहा है। बैठक से पहले किसी महत्वपूर्ण घोषणा की संभावना भी जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जितेंद्र सिंह बैठक में शामिल हो सकते हैं। वहीं, CJP की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। बैठक पहले दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन निर्धारित समय तक इसके शुरू होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
बैठक से पहले CJP ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल लोगों की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है। पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न तो शारीरिक बल प्रयोग किया जाएगा, न लाठीचार्ज होगा और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने कहा कि आगे की रणनीति बैठक के परिणाम के आधार पर तय की जाएगी।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं के बाद पेपर लीक मामलों में न्यायिक कार्रवाई भी आगे बढ़ी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने औरंगाबाद और नागपुर में परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए दो विशेष अदालतें निर्धारित की हैं।
बैठक से पहले CJP ने अपने रुख में किसी बदलाव से इनकार किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी मांगें पहले की तरह कायम हैं और सरकार के साथ बातचीत भी इन्हीं मांगों के आधार पर होगी।
उधर, CJP के प्रवक्ता दीपक बालयान ने कहा कि ‘देश बचाओ मोर्चा’ के तहत भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। उनके अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें

Thakur Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




