जनकपुरी महोत्सव 2026 से पहले क्षेत्र के विकास की तैयारी तेज, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट समेत कई कार्य प्रस्तावित

खबर शेयर कीजिए

Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Saturday, 25 July, 2026, 09:56:00 AM IST.

Taj News Logo
Taj News
Agra Desk

tajnews.in | आगरा: जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियों के साथ आयोजन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास की कवायद तेज हो गई है। महोत्सव को सुव्यवस्थित और बेहतर ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से आयोजन समिति ने प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

HIGHLIGHTS
  1. विकास की तैयारी: जनकपुरी महोत्सव 2026 से पहले आयोजन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास की कवायद तेज।
  2. क्षेत्र का निरीक्षण: आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव और क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी ने किया प्रस्तावित क्षेत्र का दौरा।
  3. बुनियादी कार्य प्रस्तावित: सड़क, नाली, जल निकासी, एलईडी स्ट्रीट लाइट और विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर रहेगा जोर।
  4. सौंदर्यीकरण की योजना: प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने का भी है प्रस्ताव।

शुक्रवार को जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी और समिति के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केके नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट जाने वाली मुख्य सड़क, गणपति आशियाना आवासीय परिसर के आसपास का क्षेत्र, महर्षि पुरम से होली पब्लिक स्कूल मार्ग तथा नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम तक के मार्गों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों और नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता तथा विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं का आकलन किया गया। समिति ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां महोत्सव से पहले विकास कार्य कराए जाने की आवश्यकता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में नई सड़कों का निर्माण, क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा पेयजल और जल निकासी व्यवस्था में सुधार शामिल हैं।

इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मार्गों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी योजना बनाई गई है।

निरीक्षण के दौरान अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव, ठाकुर सतीश जादौन सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment