वांगचुक ने समाप्त किया अनशन, आज सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच होगी वार्ता

खबर शेयर कीजिए

National Desk, 🌐 tajnews.in | Friday, 24 July, 2026, 09:00:00 AM IST.

Taj News Logo
Taj News
National Desk

tajnews.in | नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस बीच, शुक्रवार दोपहर सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच बैठक प्रस्तावित है। हालांकि, CJP ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा।

HIGHLIGHTS
  1. अनशन समाप्त: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया।
  2. सरकार से वार्ता: शुक्रवार दोपहर सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित है बैठक।
  3. प्रशासनिक फेरबदल: विनीत जोशी की जगह नरेश गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया।
  4. विपक्ष की मांग: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।
सोनम वांगचुक अनशन एवं सीजेपी विरोध प्रदर्शन

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और मानसून सत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त कानून लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इसी दिन केंद्र सरकार के स्तर पर कई बैठकों का दौर चला। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। उनकी जगह नरेश गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया, जबकि टी.के. अनिल कुमार को शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रधानमंत्री की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP ने कहा कि सरकार की ओर से जवाबदेही के मुद्दे पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि केवल दोषियों को सजा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है।

सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो भी मौजूद रहीं।

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने देश में संभावित हिंसा टालने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उनके अनुसार, सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 22 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक रोकने के उपायों पर बातचीत के लिए भी तैयार है।

नीट पेपर लीक मामले पर सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बैठक प्रस्तावित है। बैठक का स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे पहले CJP ने 24 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन करने की भी घोषणा की थी।

उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री को पद से हटाने, प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की जांच कराने और छात्रों से माफी मांगने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment