बी.डी. जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला, छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी

खबर शेयर कीजिए

पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति किया जागरूक; छात्राओं के सवालों के दिए जवाब

आगरा डेस्क, 🌐 tajnews.in | रविवार, 20 सितंबर 2026, 07:25:10 PM IST

Taj News Logo
Taj News
आगरा डेस्क

आगरा, 19 सितंबर 2026। बी.डी. जैन गर्ल्स (स्नातकोत्तर) डिग्री कॉलेज, आगरा छावनी में शनिवार को छात्र कल्याण परिषद एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय व डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ एवं उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

HIGHLIGHTS
  • बी.डी. जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
  • इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ और उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा ने दिए साइबर सुरक्षा टिप्स।
  • ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया सुरक्षा पर छात्राओं को किया सतर्क।
  • प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने डिजिटल दौर में साइबर सजगता को बताया अनिवार्य।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने तथा संदिग्ध लिंक, अनचाहे संदेश या अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न व्यवहारिक सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सटीक उदाहरणों के साथ समाधान किया।

डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी: प्रो. वंदना अग्रवाल

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ने के साथ ही साइबर सुरक्षा की मूलभूत जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अनुराधा गुप्ता ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं एवं प्रोफेसर्स मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र कल्याण परिषद के सदस्यों प्रो. अनीता रानी, प्रियंका रानी, रुचि, सुरभि, डॉ. नीलम, डॉ. अर्चना एवं सोनिया का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव से संबंधित अत्यंत उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

Sonu Kashyap Reporter Taj News

Sonu Kashyap

Reported by: Sonu Kashyap | Taj News

🏷️ ट्रेंडिंग टॉपिक्स & हैशटैग्स:
#CyberCrimeAwareness #BDJainGirlsCollege #AgraCantt #CyberSecurityTips #AgraPolice #TajNews

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Pawan Kumar Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment