राधा रानी के जन्मोत्सव पर गूंजे मंगल गीत, भक्तिमय हुआ वातावरण

खबर शेयर कीजिए

ग्रीन पार्क में ध्यान, योगाभ्यास, भजन-कीर्तन और महाआरती के साथ मनाई गई श्री राधा अष्टमी

आगरा डेस्क, 🌐 tajnews.in | शनिवार, 19 सितंबर 2026, 11:51:22 PM IST

Taj News Logo
Taj News
आगरा डेस्क

आगरा, 19 सितंबर 2026। ध्यान योग सेवा संस्थान आगरा के तत्वावधान में शनिवार को कमला नगर स्थित ग्रीन पार्क में श्री राधा अष्टमी जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आचार्य गौरव की सूक्ष्म उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और मंगल गीतों के माध्यम से राधा रानी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

कमला नगर ग्रीन पार्क में राधा अष्टमी पर आयोजित ध्यान और योगाभ्यास कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्यान और योगाभ्यास से हुआ। योग प्रशिक्षक पवन वर्मा ने बताया कि इसके बाद श्री राधा रानी के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के मंगल बधाई गीत गाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

HIGHLIGHTS
  • कमला नगर के ग्रीन पार्क में ध्यान योग सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी जन्मोत्सव।
  • प्रातः ध्यान एवं योगाभ्यास के बाद गूंजे राधा रानी के मंगल बधाई गीत।
  • गायक गौरव और तानिया की भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से झूमे श्रद्धालु।
  • सामूहिक महाआरती के साथ हुआ आयोजन का समापन, बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी।
राधा अष्टमी जन्मोत्सव में बधाई गीत गाते और सहभागिता करते श्रद्धालु

भजन-कीर्तन और बधाई गीतों की सरिता

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए। गायक गौरव और तानिया ने राधा रानी के बधाई और मंगल गीत प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

ग्रीन पार्क में राधा रानी के जन्मोत्सव पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में उपस्थित ध्यान योग सेवा संस्थान के सदस्य व श्रद्धालु

सामूहिक महाआरती से वातावरण हुआ दिव्य

इसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती में सहभागिता की और राधा रानी के जन्मोत्सव को उत्साह के साथ मनाया। आरती और भजन-कीर्तन से कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद गर्ग, मुकेश गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, क्षमा चतुर्वेदी, सत्यवती, संध्या गुप्ता, अशोक बंसल, गिरीश अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और ललित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sonu Kashyap Reporter Taj News

Sonu Kashyap

Reported by: Sonu Kashyap | Taj News

🏷️ ट्रेंडिंग टॉपिक्स & हैशटैग्स:
#RadhaAshtamiAgra #KamlaNagarGreenPark #DhyanYogaSevaSansthan #RadhaRaniJanmotsav #AgraNews #TajNews

यह भी पढ़ें

इतिहास का वो अद्भुत स्वाद: कैसे चाट, गोल गप्पे बने भारत की सबसे लोकतांत्रिक डिश | बृज खंडेलवाल पासपोर्ट है, नागरिकता नहीं! भारतीय पहचान का नया गणित | वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का प्रहार काफी हुआ है, बहुत बाकी है! चमकते एक्सप्रेसवे, जर्जर इंसाफ़: क्या सिर्फ़ सड़कें विकसित होने से देश विकसित होता है? | बृज खंडेलवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने को मौलिक अधिकार बनाया, अब परीक्षा आगरा की है | बृज खंडेलवाल का विशेष विश्लेषण “जनता मालिक, प्रतिनिधि सेवक: लोकतंत्र में वास्तविक VIP कौन?” | डॉ प्रमोद कुमार का विशेष विश्लेषण
Pawan Kumar Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Chief Editor, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment