पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति किया जागरूक; छात्राओं के सवालों के दिए जवाब
आगरा डेस्क, 🌐 tajnews.in | रविवार, 20 सितंबर 2026, 07:25:10 PM IST

आगरा, 19 सितंबर 2026। बी.डी. जैन गर्ल्स (स्नातकोत्तर) डिग्री कॉलेज, आगरा छावनी में शनिवार को छात्र कल्याण परिषद एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय व डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ एवं उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने तथा संदिग्ध लिंक, अनचाहे संदेश या अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न व्यवहारिक सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सटीक उदाहरणों के साथ समाधान किया।
डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी: प्रो. वंदना अग्रवाल
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ने के साथ ही साइबर सुरक्षा की मूलभूत जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अनुराधा गुप्ता ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं एवं प्रोफेसर्स मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र कल्याण परिषद के सदस्यों प्रो. अनीता रानी, प्रियंका रानी, रुचि, सुरभि, डॉ. नीलम, डॉ. अर्चना एवं सोनिया का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव से संबंधित अत्यंत उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

Sonu Kashyap
Reported by: Sonu Kashyap | Taj News
यह भी पढ़ें

Thakur Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




