रावली मंदिर चौराहे के पास सेवा की शुरुआत; चौधरी बाजी नेपाल ने किया उद्घाटन
आगरा डेस्क, 🌐 tajnews.in | रविवार, 20 सितंबर 2026, 08:35:10 PM IST

आगरा, 20 सितंबर 2026। गरीब और असहाय लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले रावली मंदिर स्थित चौराहे के पास मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन सेवा की शुरुआत की गई।
सेवा का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी बाजी नेपाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना लक्ष्य
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों को न्यूनतम कीमत पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा और संबल के रूप में शुरू की गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
कार्यक्रम में आयोजक अनूप बंसल, सचिन, उदित कांत शर्मा, उपाध्यक्ष फरहान खान, कोषाध्यक्ष दिव्याकांत शर्मा, अश्वनी कुमार, परविंदर कुमार, आकाश और परवीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस भोजन सेवा के माध्यम से नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों तक कम कीमत में शुद्ध और ताजा भोजन पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Sonu Kashyap
Reported by: Sonu Kashyap | Taj News
यह भी पढ़ें

Thakur Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




