करीब 150 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की सहभागिता, 12 अगस्त तक प्रतिदिन होगी श्रीमद्भागवत कथा
Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Thursday, 6 August, 2026, 10:45:00 PM IST.

tajnews.in | आगरा: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार शाम आरबीएस फ्लावर के सामने स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में निकली इस यात्रा में करीब 150 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर काले का ताल, मड़िया कटरा और फ्लावर क्षेत्र से होते हुए पुनः नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोलो नर्वदेश्वर महादेव की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
6 से 12 अगस्त तक होगी श्रीमद्भागवत कथा
कथा संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री भरत लाल शास्त्री जी महाराज करेंगे। प्रतिदिन कथा के साथ भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन भी होगा।
श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील
कमल अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र की आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उनके अनुसार भगवान की कथा जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है और जनसहयोग से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल बनते हैं।
कलश यात्रा एवं आयोजन में सुरेंद्र सिंह भोर, राकेश वर्मा, रामकुमार खंडेलवाल, अजय बंसल, कृष्ण मित्तल, अनिल चौरसिया, सनी शर्मा, हनी अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रिकी पवार, भानु शर्मा, विष्णु चौधरी, श्रीमती नीतू सिंह, रेखा सिंह, बृजेश चौहान, आशु सिकरवार, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, निशु, गुल्लू, रुनझुन, पीहू, बाबू और अंशू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#BhagwatKathaAgra #NarwadeshwarMahadevMandir #AgraNews #KalashYatraAgra #KamalAgarwal #BharatLalShastri #TajNews #ReligiousNews
यह भी पढ़ें

Pawan Kumar Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




