Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Tuesday, 21 Jul, 2026, 06:15:00 AM IST.

tajnews.in | आगरा: ताजनगरी के हरीपर्वत स्थित एक होटल में स्पाईसी शुगर संस्था की ओर से ‘आओ एक-दूजे को जानें’ विषय पर एक भव्य और रंगारंग विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने कई मनोरंजक गतिविधियों, रोमांचक खेलों और आत्मीय संवाद के जरिए एक-दूसरे को करीब से जाना। कार्यक्रम की शुरुआत में चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। वहीं संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने कहा कि सच्ची खुशी एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और रिश्तों को मजबूत बनाने में निहित है। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी को जिंदगी को सकारात्मक सोच के साथ जीने का संकल्प दिलाया।
विभिन्न श्रेणियों में मिला सम्मान, इन्होंने जीतीं ट्रॉफियां
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के आधार पर कई खास श्रेणियों में सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें ‘स्टार ऑफ द मंथ’ का खिताब संयुक्त रूप से रेणु लांबा और माला खैरा ने अपने नाम किया। इसके अलावा शॉपिंग क्वीन श्रेणी में गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन में श्वेता, फैशन दीवा में पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब में शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन में रिम्पी, ड्रामा क्वीन में मंजरी, पॉजिटिव सोल में पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट में सिमरन और ऑलवेज स्माइलिंग श्रेणी में कोमिला धर को सम्मानित किया गया।
उत्साह और उमंग के साथ समापन
इस खास मौके पर संस्था से जुड़ीं महिलाओं ने जमकर मस्ती की और एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताए। कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल और रानी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे ही रचनात्मक और सामाजिक आयोजन करते रहने की बात कही।
यह भी पढ़ें

Thakur Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
7579990777




