अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग देखा ताजमहल, डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीरें

खबर शेयर कीजिए

Agra Desk, 🌐 tajnews.in | Updated: Monday, 25 May 2026, 03:36:52 PM IST

Taj News Logo
Taj News
Agra Desk

आगरा: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। करीब 41 डिग्री तापमान के बीच मार्को रूबियो लगभग 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे और इसकी ऐतिहासिक वास्तुकला को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ मशहूर डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। ताजमहल की खूबसूरती देखकर जेनेट डी. रूबियो ने इसे “बेहद खूबसूरत” बताया।

मार्को रूबियो करीब 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर मंडलायुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ताजमहल पहुंचा, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें गोल्फ कार्ट के जरिए मुख्य परिसर तक ले जाया गया।

HIGHLIGHTS
  1. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग ताजमहल का किया दीदार।
  2. डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाई तस्वीरें, गाइड से पूछे सवाल।
  3. कड़ी सुरक्षा के बीच 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में रहे मौजूद।
  4. ताजमहल देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर रवाना हुए मार्को रूबियो।

ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड नितिन सिंह ने मार्को और जेनेट रूबियो को मुगलकालीन स्थापत्य, संगमरमर की नक्काशी और ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी। दोनों ने ताजमहल के निर्माण और उसकी कलाकारी को लेकर कई सवाल भी पूछे। गाइड नितिन सिंह इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं को ताजमहल का भ्रमण करा चुके हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी संग ताजमहल पहुंचते हुए

मार्को रूबियो इस दौरान काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए, जबकि जेनेट डी. रूबियो ग्रे रंग के गाउन में दिखाई दीं। दोनों ने धूप से बचाव के लिए काला चश्मा भी पहन रखा था। विदेशी प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर ताजमहल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी और कुछ समय के लिए आम पर्यटकों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई थी।

ताजमहल परिसर में डायना बेंच पर मार्को रूबियो और उनकी पत्नी

ताजमहल भ्रमण के दौरान मार्को रूबियो और उनकी पत्नी ने संगमरमर की नक्काशी को करीब से देखा। गाइड द्वारा उन्हें ताजमहल के इतिहास और स्थापत्य कला की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी परिसर में मौजूद रहे और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी करती रहीं।

ताजमहल के भीतर गाइड से जानकारी लेते मार्को रूबियो

ताजमहल देखने के बाद मार्को रूबियो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ होटल अमर विलास पहुंचे, जहां उन्होंने लंच किया। इसके बाद दोपहर 12:48 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर पूरे दिन प्रशासनिक अमला सतर्क दिखाई दिया।

ताजमहल परिसर में मौजूद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

मार्को रूबियो का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब भारत और अमेरिका के बीच कई अहम मुद्दों पर लगातार बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि रूबियो ने अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका आने का निमंत्रण सौंपा था।

एयरपोर्ट पर मार्को रूबियो का स्वागत करते अधिकारी

आगरा में विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर पर्यटकों में भी उत्साह दिखाई दिया। कई लोग अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि सुरक्षा कारणों से आम पर्यटकों को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया था।

ताजमहल भ्रमण के बाद जयपुर रवाना होते मार्को रूबियो
Thakur Pawan Singh Editor in Chief Taj News

Thakur Pawan Singh

Editor in Chief, Taj News


खबर शेयर कीजिए

Leave a Comment