बिहार : गोपालगंज में ओवेसी की पार्टी के नेता की हत्या, ओवैसी का नीतीश पर हमला, कुर्सी बचाव प्रतियोगिता से समय मिले तो 

0

बिहार : गोपालगंज में ओवेसी की पार्टी के नेता की हत्या, ओवैसी का नीतीश पर हमला, कुर्सी बचाव प्रतियोगिता से समय मिले तो 

 

अब्दुल सलाम साल 2022 में गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में ए आई एम आई एम की तरफ से चुनाव की लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें हर का सामना करना पड़ा था

 

13 फरवरी 2024, पटना।

बिहार के गोपालगंज में सोमवार रात बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के नेता अब्दुल सलाम की गोली मारकर हत्या कर दी।

अब्दुल सलाम साल 2022 में गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में ए आई एम आई एम की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।

नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने अब्दुल सलाम को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अब्दुल सलाम पहले मुखिया भी रह चुके हैं।

पार्टी नेता की हत्या को लेकर ए आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। ओबीसी ने ट्वीट किया गोपालगंज उपचुनाव में एआइएमआइएम के पूर्व प्रत्याशी सा प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अल्लाह से दुआ करता हूं कि उनके परिवार वालों सब्र एक जमीन अता करें। पिछले दिसंबर में हमारे सिवान के जिला अध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाव खेल प्रतियोगिता से समय मिल जाए तो थोड़ा काम भी कर लीजिए। सिर्फ हमारे ही नेट क्यों निशानी पर हैं क्या उनके परिवारों को इंसाफ मिलेगा।

 

नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत

आज ही बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित एनडीए सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। बिहार की 243 सदस्य विधानसभा में विश्वास मत के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े जबकि विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिगर्मन  कर दिया। मत विभाजन के समय आसन पर उपाध्यक्ष महेश्वर पुजारी थे कुल मिलाकर 129 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुझाव दिया कि सदन उपाध्यक्ष का वोट भी गिना  जाना चाहिए क्योंकि वह सत्तारुड दल जदयू से है। आमतौर पर जब तक कोई बराबरी ना हो आसन पर बैठा व्यक्ति मतदान में भाग नहीं लेता है।

एनडीए की 243 सदस्य बिहार विधानसभा में 128 सदस्य थे जिसमें जदयू भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आता मोर्चा और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। हालांकि rjd  के तीन विधायकों पहलाद यादव चेतन आनंद और नीलम देवी के सत्ता पक्ष में चले जाने से पार्टी को झटका लगा।

लगभग 17 महीने के अंतराल के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी से उत्साहित भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

 

 

 

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *