किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, पूरे देश में कल प्रदर्शन करेंगे अन्नदाता 

0

किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, पूरे देश में कल प्रदर्शन करेंगे अन्नदाता 

 

किसान आंदोलन :  किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक इसका हल नहीं निकल सका है। किसान अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है।

 

22 फरवरी2024, शम्भू बॉर्डर पंजाब। 


किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर 2 दिन के ब्रेक के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार 23 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन की बात कही है।

संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहा ने कहा कि कल बॉर्डर पर हमारा एक नौजवान मर गया। इसके विरोध में कल हम पूरे देश में गृहमंत्री हरियाणा के गृहमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे।

इस दिन को ब्लैक डे के तौर पर मनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि हरियाणा की पुलिस ने पंजाब के अंदर जाकर गोली चलाई। इसलिए हरियाणा के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर 302 का मामला दर्ज किया जाए और साथ ही एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह भी बताया गया की 14 मार्च को रामलीला ग्राउंड में एक बड़ी रैली भी की जाएगी।

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *