चांद पर भारत ने लहराया तिरंगा, रच दिया इतिहास, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, पूरे देश में जश्न

0

चांद पर भारत ने लहराया तिरंगा, रच दिया इतिहास, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, पूरे देश में जश्न

 

 

 

भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 को लेकर भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। 

 
 
 
 

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।

 

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है यानी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

 

– चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम को बधाई दी। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि “भारत चंद्रमा पर है”।

 

– चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक पी. वीरमुथुवेल ने कहा कि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं।

 

– इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। 

 

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

– दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर तिरंगा फहराया।

 

– चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं।

 

– चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराहना की।

 

– वाशिंगटन डीसी (यूएस): चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

 

– गुजरात: सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे। 

 

– दिल्ली: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।

 
बता दें कि चंद्रयान-2 अपने अभियान में विफल रहा था क्योंकि इसका लैंडर ‘विक्रम’ सात सितंबर, 2019 को लैंडिंग का प्रयास करते समय लैंडर के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान का पहला अभियान 2008 में हुआ था। 600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर इतिहास रच दिया है। 
 
Watch on Taj News
 

 

महिलओं ने जम कर मनाया जश्न 

उत्तर प्रदेश के आगरा में भी महिलओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और  चंद्रयान 3 के सफल चंद्रमा पर उतरने को लेकर  एक दूसरे को बधाइयां दी |

 

 

जनहित सामाजिक सेवा संस्थान

टीवी पर एक साथ बैठकर लाइव चद्रयान का अभियान देख रही जनहित सामाजिक संघटन की महिलाओं में ख़ुशी की देखते ही बनती थी । 

ख़ुशी उछलती हुई महिलओं ने जम कर नृत्य किया और एक दूसरे को बधाई दी {

 

जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की सोनी त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा की महिलओं  के लिए चाँद का बहुत महत्व होता है, इस को देखकर ही हमारे व्रत व् त्यौहार होते है | सोनी आगे कहती है की हम बच्चों को लोरी सुनाने और कहानिया सुनाने में चाँद की प्रमुखता होती है | चाँद को चंदा मां कहते है इस नाते चाँद हमारा भाई होता है, आज भाई से संवांद होने जैसी खुशी महसूस कर रहे है ।

 

जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की सोनी त्रिपाठी, सरिता तिवारी ,युविका शर्मा, अनीता सोनी, कविता रजवानी, नेहा भदोरिया ,श्वेता वर्मा ,हिना जैन आदि महिलाओं ने देश के इस बड़ी उपलब्धि पर सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की

 

 

 

pawansingh@tajnews.in

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *