नेशनल डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Tuesday, 03 Feb 2026 11:45 PM IST
मुंबई (Mumbai): देश की आर्थिक राजधानी में एक बड़ा Mumbai Airport Accident होते-होते टल गया। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर मंगलवार रात एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) के विमानों के विंगटिप (पंख के किनारे) आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन सुरक्षा मानकों को देखते हुए दोनों विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है।

Mumbai Airport Accident: टैक्सीवे पर हुआ आमना-सामना
हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों विमान टैक्सीवे (Taxiway) पर मूव कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक:
- एयर इंडिया: फ्लाइट AI-2732 मुंबई से कोयंबटूर (Coimbatore) जाने के लिए तैयार थी और टैक्सीवे C1 से M4 की तरफ बढ़ रही थी।
- इंडिगो: फ्लाइट 6E-791 हैदराबाद (Hyderabad) से लैंडिंग के बाद टैक्सीवे B1 की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंख (Right Wingtips) एक-दूसरे से रगड़ खा गए। टक्कर महसूस होते ही पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
DGCA ने शुरू की जांच: किसकी थी गलती?
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस Mumbai Airport Accident को गंभीरता से लिया है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों में कोई चूक थी या पायलटों की गलती। प्राथमिक जांच के लिए दोनों विमानों के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और एटीसी ट्रांसक्रिप्ट्स को खंगाला जा रहा है।
एयरलाइंस ने जारी किया बयान
- एयर इंडिया: प्रवक्ता ने बताया कि विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दूसरे विमान से गंतव्य के लिए भेजा गया।
- इंडिगो: एयरलाइन ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय यह घटना हुई। उन्होंने इसे प्रोटोकॉल के तहत DGCA को रिपोर्ट कर दिया है।
Rohit Shetty Firing Update: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार, 2 हिरासत में; लॉजिस्टिक्स और वाहन मुहैया कराने वाले धरे गए
#MumbaiAirportAccident #AirIndia #IndiGo #AviationSafety #TajNews #DGCA #MumbaiNews #BreakingNews
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in






[…] Mumbai Airport Accident: रनवे पर भिड़े एयर इंडिया और इ… […]