Magh Mela 2026 Prayagraj Sadhus demand security gunner police deployment

माघ मेला 2026: बाबाओं को गनर पसंद, जान के खतरे के डर से 150 संतों ने मांगी सुरक्षा, 90 को मिले गार्ड

उत्तर प्रदेश

Published: Wednesday, 07 January 2026, 02:45 PM IST | Prayagraj

माघ मेला 2026 (Magh Mela 2026) में संगम की रेती पर तप करने आए साधु-संतों को इस बार अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। संसार और परिवार का मोह त्यागकर संन्यासी बने संतों को अब ‘गनर’ (Gunner) पसंद आ रहे हैं। प्रयागराज में चल रहे मेले में 150 से अधिक साधु-संतों ने जान का खतरा बताते हुए एसपी मेला को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए अब तक करीब 90 संतों को सुरक्षा मुहैया करा दी है।

Magh Mella

माघ मेला 2026 में सुरक्षा: एलआईयू कर रही खतरे की जांच

मेला पुलिस के मुताबिक, संतों द्वारा दिए गए आवेदनों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह जिम्मेदारी स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) को सौंपी गई है। एलआईयू यह पता लगा रही है कि किन संतों को वास्तव में जान का खतरा है। रिपोर्ट के आधार पर ही सुरक्षा प्रदान की जा रही है। एसपी माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि माघ मेला 2026 में 60 से अधिक शिविरों में होमगार्ड तैनात किए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद अन्य संतों को भी नियमानुसार सुरक्षा दी जाएगी।

सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह

मेले की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद है। मेला क्षेत्र में 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 14 सीओ, 29 इंस्पेक्टर, 221 दरोगा और 1593 सिपाही तैनात हैं। इसके अलावा पीएसी की 12 कंपनियां, 2 एनडीआरएफ टीमें, आरएएफ और एटीएस कमांडो भी मोर्चे पर हैं।

तीसरी आंख का पहरा

पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखने के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे (कुल 1552 शहर सहित) लगाए गए हैं। साथ ही 20 वॉच टावर भी बनाए गए हैं, जहां से सुरक्षाकर्मी भीड़ पर नजर रख रहे हैं।

also 📖: यूपी में भीषण शीतलहर का कहर, 45 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट; कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

Magh Mela 2026: संगम तट पर आस्था का महासंगम, पौष पूर्णिमा पर पहले मुख्य स्नान के साथ माघ मेले का आगाज
✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X
🌐 tajnews.in

#MaghMela2026 #Prayagraj #SadhuSecurity #UPPolice #GangaSnan #TajNews #Faith #Spirituality #tajnews

1 thought on “माघ मेला 2026: बाबाओं को गनर पसंद, जान के खतरे के डर से 150 संतों ने मांगी सुरक्षा, 90 को मिले गार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *