Arun Sharma Motion Academy Agra director success story from village to education icon news 2026

एजुकेशन डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Sunday, 01 Feb 2026 08:45 PM IST

आगरा (Agra): शमसाबाद के छोटे से गांव इनायतपुर के कच्चे मकान में जन्मे एक बच्चे ने वो कर दिखाया है, जो आज हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन गया है। Arun Sharma Motion Academy की सफलता की कहानी संघर्ष, त्याग और अटूट विश्वास की एक ऐसी दास्तां है, जिसने आगरा के शिक्षा जगत को नई दिशा दी है। बिना बिजली की रोशनी में पढ़ाई करने वाला यह सीधा-साधा युवक आज हर साल सैकड़ों युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को पंख दे रहा है.

Arun Sharma Motion Academy Agra director success story from village to education icon news 2026
HIGHLIGHTS
  1. इनायतपुर गांव के कच्चे मकान से निकलकर अरुण शर्मा बने आगरा के शिक्षा जगत का बड़ा नाम।
  2. नौकरी से निकाले जाने के बाद पत्नी ने गहने बेचकर की मदद, 50 छात्रों से शुरू की एकेडमी।
  3. 2019 से लगातार दे रहे शहर को टॉपर, 200 से ज्यादा गरीब बच्चों को दी निशुल्क कोचिंग।
  4. अब गांव में खोलेंगे ‘मोशन इंटरनेशनल स्कूल’, ताकि ग्रामीण बच्चों को मिले विश्वस्तरीय शिक्षा।

Arun Sharma Motion Academy: संघर्ष से सफलता का सफर

अरुण शर्मा

इनायतपुर गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे अरुण शर्मा (Arun Sharma) का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। कक्षा 8 तक उन्होंने गांव के ही स्कूल में पढ़ाई की और 10वीं तक उन्हें ट्रेन का सफर तक नसीब नहीं हुआ था। लेकिन, मां की सीख और पिता के संस्कारों ने उन्हें कभी रुकने नहीं दिया। एमएनआईटी जयपुर (MNIT Jaipur) से इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो जैसी दिग्गज कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। वर्ष 2007 में परिवार की जिम्मेदारियां उन्हें वापस आगरा खींच लाईं। 2010 में एक कोचिंग संस्थान में मैनेजर के रूप में काम करते हुए उनके साथ एक दुर्घटना हुई, जिसमें उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद कोचिंग संचालक ने उन्हें ‘दिव्यांग’ बताकर नौकरी से निकाल दिया। यही वो पल था जिसने अरुण शर्मा की जिंदगी बदल दी।

पत्नी ने गहने बेचे, भाई ने साथ दिया

नौकरी जाने के बाद अरुण शर्मा मानसिक, शारीरिक और आर्थिक संकटों से घिर गए थे। ऐसे कठिन समय में उनकी पत्नी डॉ. सुजाता शर्मा (Dr. Sujata Sharma) ढाल बनकर खड़ी हुईं। पति के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने अपने गहने तक सौंप दिए। छोटे भाई विशाल शर्मा (Vishal Sharma), जो मुंबई में पढ़ाई कर रहे थे, अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर वापस लौटे और भाई का हाथ थाम लिया। भौतिकी (Physics) के फैकल्टी रह चुके अरुण शर्मा ने अपने संस्थान का नाम ‘मोशन एकेडमी’ (Motion Academy) रखा। करीब 50 विद्यार्थियों से शुरू हुई यह यात्रा आज वटवृक्ष बन चुकी है। आज मोशन एकेडमी में करीब 850 विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं।

Arun Sharma Motion Academy: 2019 से दे रहे सिटी टॉपर

मोशन एकेडमी की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2019 से लगातार यहां के छात्र आईआईटी (IIT) और नीट (NEET) में आगरा टॉपर बन रहे हैं। 2021 में संस्थान ने शहर का टॉपर दिया। संस्थान को ‘अमर उजाला बेस्ट ऑफ माय सिटी 2025’ सहित 100 से अधिक अवॉर्ड मिल चुके हैं। अरुण शर्मा कहते हैं, “सपने सच्चे हों तो किस्मत अकेली नहीं बदलती। यह सफर हमने हर मुश्किल में साथ चलकर तय किया है।” वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की दूरदर्शिता, पिता के ईमानदारी के पाठ और भाई विशाल शर्मा के सपोर्ट सिस्टम को देते हैं।

Arun Sharma Motion Academy: समाज सेवा और भविष्य की योजना

अरुण शर्मा अपनी मिट्टी का कर्ज चुकाना नहीं भूले हैं। मोशन एकेडमी में हर साल कई बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है, जिन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लिया है। अब तक वे 200 बच्चों को निशुल्क कोचिंग दे चुके हैं। अरुण शर्मा बताते हैं कि जिस मिट्टी में उन्होंने जन्म लिया, उसके प्रति अपना फर्ज निभाने का समय आ गया है। वे शमसाबाद के इनायतपुर गांव में ‘मोशन इंटरनेशनल स्कूल’ (Motion International School) खोलने जा रहे हैं। यहां प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि गांव के बच्चों को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके और उन्हें ट्यूशन की जरूरत न पड़े।

also read : Agra News: फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे का काम बना मुसीबत, 5 लाख लोग 9 महीने से झेल रहे जाम; अब 31 मार्च तक बढ़ाई डेडलाइन

Agra News: घर के बाहर खेलते 2 मासूम नाले में गिरे, पड़ोसी ने जान पर खेलकर बचाया; निगम की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

#ArunSharmaMotionAcademy #AgraNews #EducationNews #SuccessStory #TajNews #IITJEE #NEET #Inspiration #AgraEducation

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in

By Thakur Pawan Singh

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह 📧 pawansingh@tajnews.in 📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777 👉 Taj News WhatsApp Channel

One thought on “Arun Sharma Motion Academy: कच्चे मकान से निकला इनायतपुर का लाल, आज है आगरा के शिक्षा जगत का ‘शाइनिंग स्टार’; पत्नी ने गहने बेचकर संवारे पति के सपने”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed