अप्सा तैयार कर रहा है निशाने बाज़, सिम्बाॅयज़िया स्कूल में सम्पन्न हुई निशानेबाज़ी प्रतियोगिता 

0

अप्सा तैयार कर रहा है निशाने बाज़, सिम्बाॅयज़िया स्कूल में सम्पन्न हुई निशानेबाज़ी प्रतियोगिता 

 

 

26 अगस्त, 2023



एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) छात्रों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक विकास व लाभ हेतु समान रूप से पहल करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहती है। अप्सा की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी और शहर के सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विभिन्न 56 विद्यालय इसके सदस्य हैं। भारतवर्ष में यह अकेली ऐसी संस्था है, जिसके द्वारा अनेक गतिविधियों का संचालन एक साथ विशाल स्तर पर किया जाता है।

 


इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार, 26 अगस्त, 2023 को सिम्बाॅयज़िया स्कूल, शाहगंज, आगरा में अप्सा फिएस्टा 2023 के अंतर्गत निशानेबाजी (शूटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता दो श्रेणियों (प्रथम वर्ग-14 वर्ष तथा द्वितीय वर्ग-18 वर्ष तक) में आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, सेंट एंड्रयूज स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सिंबोज़िया स्कूल, सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल और गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में आलोक वैष्णव, मयंक पाठक, भावना चौधरी और रिद्धिमा पाठक व प्राची कुशवाह उपस्थित थीं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट आगरा, श्री आनंद कुमार जी ने छात्रों के साहस व आत्मविश्वास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे ही बच्चे हमारे भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं।


विशिष्ट अतिथि ए.सी.पी. ट्रैफिक पुलिस, सैयद अरीब अहमद जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से बच्चों को विश्व में अपने शहर व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि अप्सा फिएस्टा को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें अगस्त से लेकर जनवरी तक खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 25 विद्यालयों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक साहित्यिक और सांस्कृतिक सप्ताह 22 विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस वर्ष फिएस्टा में ट्रैक एंड फील्ड को भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 5000 से अधिक छात्र इस फिएस्टा में हिस्सा लेंगे।


इस अवसर पर अप्सा के उपाध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जी. एस. राना ने समस्त छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगण का आभार प्रकट किया एवं बताया कि आज की निशानेबाजी स्पर्धा का आयोजन एक नवनिर्मित कक्ष में किया गया है, जिसका अनावरण भी आज ही हुआ है।

 

विजेताओं के नाम निम्नांकित हैं

अंडर 14- बालक


रायफल
रुद्र प्रताप सिंह-दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
नैतिक अग्रवाल-सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल (रजत)
देव प्रताप सिंह-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज (कांस्य)

पिस्टल
व्योम चौधरी-प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
हिमांशु चाहर-सेंट एंड्रयूज स्कूल (रजत)
कृष्ण लवानिया-ऑल सेंट्स स्कूल (कांस्य)

 

अंडर 14- बालिका

रायफल
कुलसुम फातिमा-दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
दीक्षा यदुवंशी-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल (रजत)
आशी परिहार-प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (कांस्य)

पिस्टल
वंशिका गुप्ता-सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
स्मृति पांडे-ऑल सेंट्स स्कूल (रजत)
आद्रिका श्रीवास्तव-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज (कांस्य)

 

अंडर 18- बालक

 

रायफल
आदर्श तोमर-दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं अक्षित अग्रवाल-सेंट एंड्रयूज स्कूल (स्वर्ण)
समीर खान-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल (रजत)
फैजान सिंबॉयज़िया स्कूल (कांस्य)

पिस्टल
आकाश लखवानी-सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
सक्षम मित्तल सेंट एंड्रयूज स्कूल (रजत)
व्योम चौधरी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (कांस्य)

 

अंडर 18- बालिका

 

रायफल
नंदिनी तोमर-दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (स्वर्ण)
अंशिका भट्ट-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज (रजत)
महिमा सिंह-सेंट एंड्रयूज (कांस्य)

पिस्टल
हर्षिता सिंह-सेंट सी.एफ. एंड्रयूज (स्वर्ण)
ओमायरा आरफीन-सेंट एंड्रयूज स्कूल (रजत)
अंशिका रावत-दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (कांस्य)


इस अवसर पर कार्यक्रम में अप्सा के उपसचिव व समन्वयक टी. एस. राना, डॉ. अनीता राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, व कार्यकारिणी सदस्य मनीष एवं अशोक चौबे उपस्थित रहे।

 

 

सिम्बाॅयज़िया स्कूल, शाहगंज, आगरा में हुई  निशानेबाज़ी प्रतियोगिता –

 

 

 

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *