भाजपा नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पत्नी का निधन

0

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पत्नी का निधन

 

 

-6 माह से अस्वस्थ चल रही थी श्रीमती शांति देवी

-शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास फार्म हाउस में हुआ अंतिम संस्कार

-अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई श्रीमती शांति देवी



23 अक्टूबर आगरा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री और फतेहपुर सीकरी के पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह की पत्नी शांति देवी का आज 75 वर्ष की उम्र में तड़के निधन हो गया। बीते 6 माह से श्रीमती शांति देवी बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर आते ही उनके परिवार, जानकार व समर्थको में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

श्रीमती शांति देवी के देहांत की खबर मिलते ही राजनीतिक सामाजिक लोगों ने उनके हसनपुरा स्थित निवास पर जाकर संवेदनाएं प्रकट की।

 

श्रीमती  शांति देवी का दो फरवरी, 1966 को चौधरी उदयभान सिंह से विवाह हुआ था। उन्होंने पांच पुत्रों को जन्म दिया- डॉ. संजीव पाल सिंह, राजीव पाल सिंह, मंजीत सिंह, अरविंद (आशू) और चौ. देवेन्द्र सिंह बैराठ (दीपू भाई)।

मंजीत सिंह का असामयिक निधन हो गया, जिसकी टीस उन्हें जीवन भर रही।

चौ. उदयभान सिंह ने जो भी कार्य किये वह सब श्रीमती शांति देवी के नाम से ही किये। वह उनको अपने लिए शुभ मानते थे।

दूध, मिठाई और शिक्षण संस्था सब का नाम उन्होंने  अपनी पत्नी शांति देवी के नाम पर रखा और सफलता अर्जित की।

श्रीमती शांति देवी कीअंतिम यात्रा हसनपुरा, लोहामंडी स्थित आवास से जगनेर ताजपुर रोड पर शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज नवा मिल स्थित कृषि फार्म पर पहुंची जहाँ पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

ताज न्यूज़ परिवार स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

 

 

 

pawansingh@tajnews.in

What’s App 7579990777

 

 

 

 

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *