कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी: बोले-भाजपा राज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार, महंगाई बेलगाम

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी: बोले-भाजपा राज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार, महंगाई बेलगाम

 


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। महंगाई बेलगाम है।

 


उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी स्थित होटल में कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। मणिपुर में दरिंदगी, पहलवान बेटियों पर अत्याचार जैसे कई मामले हैं, बावजूद प्रधानमंत्री मौन बने हैं। इसी वजह से विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं। महंगाई चरम पर है और आम लोगों का जीना दुश्वार है। संविधान को भी खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से भाजपा राज की नाकामियां बताने के लिए कहा। संचालन रमाशंकर शर्मा और नंदलाल भारती ने किया।



बसपा के रामवीर कर्दम कांग्रेस में शामिल हुए। सम्मेलन में ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अमित सिंह, अनुज शिवहरे, शरद उपाध्याय, दिनेश बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *