ताजमहल: खाली पड़ा टिकट घर; मारपीट,धोखाधड़ी  का असर, अधिकारी सोशल मीडिया में रहते है व्यस्त 

0

ताजमहल: खाली पड़ा टिकट घर; मारपीट,धोखाधड़ी  का असर, अधिकारी सोशल मीडिया में रहते है व्यस्त 

 

 


आगरा में बाढ़ की आशंका से पर्यटकों के कदम ठिठक गए हैं। यहां वीकेंड पर भी ताजमहल में टिकट घर खाली पड़ा रहा। पर्यटकों के ना आने का मारपीट और धोखाधड़ी की घटनाओं का भी असर रहा।

 


उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार को टिकट घर खाली पड़े रहे। वीकेंड पर भी सन्नाटा रहा। ऐसा आमतौर पर कम ही देखा जाता है। बाढ़ की आशंका और धोखाधड़ी व मारपीट की सिलसिलेवार घटनाओं से पर्यटकों के कदम ठिठक गए हैं।

 

 

पर्यटन को पलीता लग रहा है। रैकिंग में गिरावट के बावजूद पर्यटकों के लिए सहूलियत नहीं बढ़ीं।

 



दरअसल, शनिवार और रविवार को आमतौर पर ताजमहल पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। शनिवार को करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे। जबकि वीकेंड पर यह संख्या 25 से 30 हजार तक रहती थी। पिछले दिनों यमुना में आए उफान से बाढ़ के हालात बने।



महताब बाग, ताज व्यू प्वाइंट व बेबी ताज सहित कई स्मारकों में पानी भर गया। इसके बाद पर्यटकों की आमद घट गई है। शनिवार को पश्चिमी गेट स्थित टिकट घर पर इक्का-दुक्का पर्यटक नजर आए। स्मारक के अंदर तेज धूप ने भी पर्यटकों को परेशान किया। गर्मी के कारण वे पानी के लिए प्यासे भटकते रहे।



278 लपके पाबंद, नहीं रुकी धोखाधड़ी
पिछले तीन महीने में पर्यटन पुलिस ने 278 लपकों को पाबंद किया है। बावजूद इसके ताजमहल पर पर्यटकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी नहीं आई। दिल्ली या बाहर के नंबर की गाड़ी देखते ही शिल्पग्राम से लेकर पश्चिमी गेट पार्किंग तक लपके सक्रिय हैं। फर्जी टिकट से लेकर फर्जी गाइड, पार्किंग व ठहरने का इंतजाम करने के नाम पर पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।


 

pawansingh@tajnews.in

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *