आगरा में भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Saturday, 27 December 2025, 8:33:00 PM. Agra, Uttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को आगरा में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों और मजबूत नेतृत्व के चलते वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

अपने निर्वाचन के बाद पहली बार आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

संगठनात्मक बैठक में भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह

आगरा क्लब के सामने स्थित “द रमाना ग्रांड” में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने आम जनता का भाजपा पर भरोसा मजबूत किया है।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन, उज्ज्वला योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। यही कारण है कि मतदाता सरकार पर पूर्ण विश्वास कर रहा है और यही विश्वास 2027 में फिर से भाजपा सरकार के रूप में सामने आएगा।

कानून व्यवस्था और विकास से व्यापारी वर्ग भी संतुष्ट

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था, नए-नए एक्सप्रेसवे, बेहतर एयर कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क के विस्तार से व्यापारी वर्ग भी भाजपा सरकार के नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें, क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी फिर सत्ता में लौटेगी।

भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगरा आगमन पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में मथुरा और आगरा जिला इकाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व अभिनंदन किया।

मंच पर मौजूद रहे वरिष्ठ नेता

बैठक में मंच पर ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रदेश मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में सांसद सतीश गौतम, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया समेत बड़ी संख्या में विधायक, एमएलसी, सांसद, मोर्चा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस बैठक ने संगठनात्मक एकजुटता और 2027 की तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया।

also 📖: आगरा: भतीजे के विवाद में ‘अकेली’ पड़ीं मेयर हेमलता दिवाकर? अब बदले सुर, बोलीं- ‘नगर निगम मेरा परिवार, मिल-बैठकर सुलझा लेंगे गलतफहमियां’

मेयर के भतीजे का तांडव: स्टेडियम में अधिकारी से हाथापाई, नगर आयुक्त को पीटने की धमकी
✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X (Twitter)
🌐 tajnews.in

#UP2027 #BJP #PankajChaudhary #ModiYogi #AgraPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *