Rahul Gandhi India US Trade Deal Farmers Protest Abhimanyu Singh

National Desk, Taj News Reported by: Abhimanyu Singh | Updated: Fri, 13 Feb 2026 05:15 PM IST

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उनका आरोप है कि यह डील किसानों की रोजी-रोटी छीन लेगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में देश भर से आए किसान संघों के नेताओं से अचानक मुलाकात की और एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की।

Abhimanyu Singh Reporter Taj News

Abhimanyu Singh

National Political Reporter, Taj News

🚜 ट्रेड डील पर तकरार (Key Highlights)

  • 🤝 अहम बैठक: संसद भवन परिसर में राहुल गांधी और किसान नेताओं की मुलाकात।
  • 🔥 बड़ा आंदोलन: ट्रेड डील के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की तैयारी।
  • 📱 X पर हुंकार: राहुल बोले- “मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।”
Rahul Gandhi meeting farmer leaders India US Trade Deal Abhimanyu Singh
संसद भवन परिसर में किसान संघ के नेताओं के साथ बैठक करते राहुल गांधी।

अन्नदाताओं की आजीविका पर संकट?

कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान किसान नेताओं ने मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की आजीविका को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। नेताओं का मानना है कि इस ट्रेड डील से विदेशी उत्पादों की भरमार होगी और स्थानीय किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। राहुल गांधी और किसान नेताओं ने इस समझौते का विरोध करने और किसानों-मजदूरों की आजीविका बचाने के लिए एक विशाल आंदोलन की जरूरत पर सहमति जताई।

राहुल गांधी का मोदी सरकार को खुला चैलेंज

किसान नेताओं से इस मुलाकात से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर सरकार को खुली चुनौती दी थी।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi @RahulGandhi

एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा。

जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।

अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।

10:45 AM · Feb 12, 2026

बैठक में कौन-कौन हुए शामिल?

राहुल गांधी के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में देश के कई प्रमुख किसान संघों के चेहरे मौजूद रहे। इनमें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल एस खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (हरियाणा) के अशोक बलहारा, बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव एस जीरा, प्रगतिशील किसान मोर्चा के आर नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस मोहरी, किसान मजदूर मोर्चा (भारत) के गुरमनीत एस मंगत और जेके जमीदारा फोरम के हमीद मलिक प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें: देश की राजनीति और किसानों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(डिस्क्लेमर: यह खबर राजनीतिक बयानों और पार्टी द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है।)

#RahulGandhi #IndiaUSTradeDeal #FarmersProtest #Congress #PMModi #TajNews #AbhimanyuSingh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *