Tuesday, 16 December 2025, 9:45:00 PM. Mumbai
मुंबई। एक तरफ जहां अबू धाबी में आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी का शोर है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मुंबई की अदालत में अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल (Sapna Gill) द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों पर पृथ्वी शॉ ने मुंबई के डिंडोशी सत्र न्यायालय में अपना लिखित जवाब दाखिल कर दिया है।
पृथ्वी शॉ ने कोर्ट को बताया कि उस रात (15 फरवरी 2023) अंधेरी के पब के बाहर असल में क्या हुआ था। उन्होंने सपना गिल के आरोपों को “पूरी तरह झूठा, दुर्भावनापूर्ण और पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया है।

‘सेलिब्रिटी स्टेटस का उठाया फायदा, पैसे ऐंठने की थी साजिश’
पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव ने अपने जवाब में कहा कि सपना गिल एक संघर्षरत अभिनेत्री हैं। उन्होंने पृथ्वी के ‘सेलिब्रिटी स्टेटस’ का गलत फायदा उठाने और सुर्खियों में आने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी रची।
- बदला लेने की नीयत: पृथ्वी का दावा है कि यह शिकायत असल में आशीष यादव द्वारा पहले दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) का बदला लेने के लिए दर्ज कराई गई है।
- वसूली का आरोप: शॉ के मुताबिक, घटना वाली रात सपना गिल ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पास उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की थी और धमकी दी थी कि “अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए, तो छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करवा दूंगी।”

उस रात क्या हुआ था? पृथ्वी ने बताया आंखों देखा हाल
कोर्ट में दाखिल जवाब के मुताबिक, घटना 15 फरवरी 2023 की रात करीब 1 बजे की है। पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज़ के ‘मंसियन क्लब’ में डिनर कर रहे थे।
- सेल्फी विवाद: शोभित ठाकुर नामक शख्स ने सेल्फी मांगी। पृथ्वी ने एक बार सेल्फी दी, लेकिन नशे में धुत शोभित बार-बार जिद्द करने लगा। मना करने पर उसने बदतमीजी की, जिसके बाद सिक्योरिटी ने उसे बाहर निकाल दिया।
- बेसबॉल स्टिक से हमला: जब पृथ्वी अपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से निकल रहे थे, तो आरोपी ने बेसबॉल स्टिक से कार की विंडशील्ड तोड़ दी। सुरक्षा को देखते हुए पृथ्वी को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
- पीछा किया: आरोप है कि सपना गिल और उनके साथियों ने पृथ्वी का पीछा किया और थाने के पास हंगामा किया।

गवाहों ने नहीं की सपना के आरोपों की पुष्टि
पृथ्वी शॉ के वकील ने दलील दी कि मजिस्ट्रेट जांच के दौरान 5 चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे, लेकिन किसी ने भी सपना गिल के साथ छेड़छाड़ या मारपीट की बात नहीं कबूली। इसी आधार पर शॉ ने सपना की याचिका खारिज करने और उन पर जुर्माना लगाने की मांग की है।
सपना के वकील का दावा: हमारे पास मेडिकल सुबूत
दूसरी ओर, सपना गिल के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पृथ्वी के जवाब को कमजोर बताया है। उनका कहना है कि पृथ्वी शॉ के पास उस रात का कोई ठोस ‘अलिबाई’ (Alibi) नहीं है, जबकि सपना गिल के पास सरकारी अस्पताल का मेडिकल सर्टिफिकेट है, जो उनके साथ हुई मारपीट की तस्दीक करता है। मामले की अगली सुनवाई अब 31 मार्च को होगी।
#PrithviShaw #SapnaGill #MumbaiCourt #CricketNews #IPL2026 #MumbaiPolice #TajNews #LegalNews
महाराष्ट्र: 1 लाख के कर्ज में 74 लाख वसूली; साहूकारों ने कंबोडिया ले जाकर निकलवाई किसान की किडनी, 10 हजार रोज का था ब्याज
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X (Twitter)
🌐 tajnews.in







