Air India Shanghai-Delhi Flight resumes after 6 years Boeing 787 Dreamliner passengers news 2026

वर्ल्ड डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Sunday, 01 Feb 2026 11:15 PM IST

बीजिंग/शंघाई: भारत और चीन के संबंधों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघलती नजर आ रही है। Air India Shanghai-Delhi Flight सेवा की बहाली के साथ ही दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। रविवार को एअर इंडिया ने करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद शंघाई और नई दिल्ली के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प (Galwan Clash) के बाद से ही दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं निलंबित थीं।

Air India Shanghai-Delhi Flight resumes after 6 years Boeing 787 Dreamliner passengers news 2026
HIGHLIGHTS
  1. Air India ने 6 साल बाद शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा बहाल की।
  2. गलवां घाटी झड़प के बाद से बंद थीं सेवाएं, पहली उड़ान में 230 यात्री हुए रवाना।
  3. महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने इसे भारत-चीन संबंधों में नई शुरुआत बताया।
  4. सप्ताह में 4 दिन उड़ेगा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

Air India Shanghai-Delhi Flight: पहली उड़ान में 230 यात्री

शंघाई-पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Shanghai Pudong International Airport) से एअर इंडिया की पहली शंघाई-नई दिल्ली उड़ान ने रविवार को उड़ान भरी। इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (Boeing 787 Dreamliner) विमान में 230 से अधिक यात्री सवार थे। इस मौके पर शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर (Pratik Mathur) ने यात्रियों को विदा किया और इस कदम का स्वागत किया।

संबंधों में नई गति का संकेत

प्रतीक माथुर ने इसे भारत और चीन के लोगों के बीच व्यापार और संस्थागत संपर्क को बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “शंघाई और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानों की फिर से बहाली भारत-चीन संबंधों में नई गति का मजबूत संकेत है”। यह हवाई संपर्क व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और ‘लोगों से लोगों के बीच’ (People-to-People) जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर भारत और पूर्वी चीन के यांग्त्जे नदी डेल्टा क्षेत्र के बीच, जो चीन का आर्थिक हब माना जाता है।

Air India Shanghai-Delhi Flight: हफ्ते में 4 दिन उड़ान

शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, एअर इंडिया इस रूट पर हफ्ते में चार बार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों से उड़ानों का संचालन करेगी। इसमें यात्रियों को आधुनिक केबिन और बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि भारत और चीन ने पिछले साल अक्टूबर से हवाई संपर्क बहाल करना शुरू किया था। इससे पहले इंडिगो (IndiGo) ने नवंबर 2025 में कोलकाता-ग्वांगझू और दिल्ली-ग्वांगझू उड़ानें शुरू की थीं, जबकि चाइना ईस्टर्न (China Eastern) ने भी शंघाई-दिल्ली उड़ानें बहाल की थीं।

also 📖: Pakistan News: शहबाज शरीफ के ‘ट्रंप प्रेम’ पर भड़के पाकिस्तानी; ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने पर कहा- ‘बूट पॉलिश

US Plane Crash: अमेरिका में दर्दनाक विमान हादसा, 7 की मौत; बर्फीले तूफान के बीच बैंगोर एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ जेट

#AirIndia #IndiaChina #ShanghaiDelhiFlight #AviationNews #TajNews #Galwan #InternationalTravel #TradeRelations

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in

By Thakur Pawan Singh

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह 📧 pawansingh@tajnews.in 📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777 👉 Taj News WhatsApp Channel

One thought on “Air India Shanghai-Delhi Flight: 6 साल बाद खत्म हुआ इंतजार; एअर इंडिया ने फिर शुरू की शंघाई-दिल्ली सीधी उड़ान, गलवां झड़प के बाद हुई थी बंद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed