
Crime Desk, Taj News Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Thu, 12 Feb 2026 06:30 AM IST

आगरा: ताजनगरी में बुधवार की दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला Agra Live-in Partner Funeral का मामला सामने आया है। श्मशान घाट में एक युवती की चिता जल रही थी, तभी अचानक आगरा पुलिस (Agra Police) की गाड़ियाँ सायरन बजाती हुई वहां पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में जलती चिता पर पानी डाला और लपटों के बीच से युवती की अधजली लाश को बाहर खींच लिया।
मृतक युवती का नाम सना (21) है, जो पिछले 5 साल से अजीत सिंह नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। युवती के पिता ने प्रेमी पर हत्या, धर्म परिवर्तन और नाबालिग अवस्था में भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
Crime Brief Agra Horror Highlights
- • The Scene: किरावली के जाजऊ गांव में प्रेमी (अजीत) कर रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस ने चिता बुझाकर शव जब्त किया।
- • Allegation: पिता निजाम का आरोप- “मेरी बेटी की बीमारी से मौत नहीं, हत्या हुई है। 5 साल पहले वह नाबालिग थी जब उसे भगाया गया।”
- • Twist: आरोपी का दावा है कि सना बीमार थी, जबकि पिता का कहना है कि उसका धर्म परिवर्तन कराकर उत्पीड़न किया गया।
- • Action: शव को बॉडी बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रेमी अजीत हिरासत में।
Agra Live-in Partner Funeral: श्मशान घाट पर हड़कंप
घटना बुधवार दोपहर किरावली के जाजऊ गांव की है। अजीत सिंह फाइनेंस का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी लिव-इन पार्टनर सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजीत ग्रामीणों के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से शव को श्मशान घाट ले गया और अंतिम संस्कार शुरू कर दिया।
जैसे ही सना के पिता निजाम को इसकी भनक लगी, उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता को बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पिता का दर्द: “किस्त लेने आता था, बेटी को ले गया”
किरावली निवासी पिता निजाम ने बताया, “अजीत सिंह हमारे घर फाइनेंस की किस्त लेने आता था। 5 साल पहले मेरी बेटी नाबालिग थी, तभी वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराया और लिव-इन में रखने लगा।”
पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद अजीत ने सना के साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उनका दावा है कि सना की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है और सबूत मिटाने के लिए उसे जल्दी जलाया जा रहा था।
पुलिस का बयान: पोस्टमॉर्टम खोलेगा राज
किरावली इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष का कहना है कि युवती बीमार थी, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पिता की शिकायत गंभीर है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है ताकि मौत की सही वजह पता चल सके। पुलिस नाबालिग अवस्था में भगा ले जाने और कथित विवाह/लिव-इन के पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ताज न्यूज़ (Taj News) की अन्य क्राइम खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
#AgraNews #LiveInPartner #SanaMurderCase #AgraPolice #TajNews #CrimeReport










