Wednesday, 07 January 2026, 11:04:00 AM. Lucknow, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात को देखते हुए कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड की तीव्रता को और बढ़ा दिया है। मंगलवार को इटावा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धुंध और घना कोहरा छाया रहा।

घने कोहरे के कारण कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बाराबंकी, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। तेज पछुआ हवाओं की वजह से दिन में भी गलन और ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 45 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट को लेकर शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात, सुबह और शाम के समय गलन बनी रहेगी।

इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।
इन जिलों में शीत दिवस की चेतावनी
फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाके।
राजधानी लखनऊ में भी पछुआ हवाओं का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री की गिरावट के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गलन के चलते लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को राजधानी में दोपहर के समय हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड और गलन से कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। फिलहाल सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है।
UP SIR: एक करोड़ से ज्यादा वोटरों को नोटिस भेजेगा चुनाव आयोग, नाम बचाने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X
🌐 tajnews.in
#UPWeather #ColdWave #DenseFog #IMDAlert #SchoolClosed #tajnews










2 thoughts on “यूपी में भीषण शीतलहर का कहर, 45 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट; कक्षा 8 तक के स्कूल बंद”