प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ दीपावली व बाल दिवस का आयोजन 

0

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ दीपावली व बाल दिवस का आयोजन 

 

 

10 नवम्बर 2023, आगरा। 

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दीपों के त्योहार दीपावली एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने  गणेश जी एवं धन वैभव की देवी लक्ष्मी जी की आराधना करते हुए दीप प्रज्वलित किए एवं आरती उतारी।

सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आरती व भजन गाए। कक्षा छः की अन्या श्रीवास्तव ने दीपावली की महत्ता बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा पाँच के हेमंत चौधरी ने बच्चों के प्यारे चाचा जवाहर लाल नेहरु के बारे में जानकारी देते हुए उनके जीवन आदर्शों का पालन करने को प्रेरित किया। एल. के. जी. की छात्रा याना छाबरा ने अपनी मीठी वाणी में राम कथा सुनाई। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। पिगेसिस सदन के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से हरित एवं पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश दिया।

बाल दिवस मनाते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभनामनाएँ दीं। शिक्षकों द्वारा एक हास्य व्यंग्य नाटिका क्या बनेगा रे करोड़पति का प्रदर्शन किया गया, जिसका आनंद सभी दर्शकों ने लिया।   

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए  नृत्य प्रदर्शित किया व गीत गाए। शिक्षकों द्वारा दीं गई प्रस्तुतियों का सभी बच्चों ने जमकर आनंद लिया।

प्रिल्यूड की उपलब्धियों में एक नए अध्याय को जोड़ते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को एशिया वन मैगज़ीन द्वारा ग्रेटेस्ट ब्रांड एंड लीडर्स की उपाधि से नवाजे जाने की घोषणा की गई।

विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुशवाह को फैशन तंत्र की ओर से आइकन अवार्ड प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार को ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें कक्षा दस के अपार शाल्या ने सेंट पॉल विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान एवं गणेश राम नागर में आयोजित कोलाज प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह, कृतिका गोयल ने द्वितीय स्थान एवं रंगोली में रिद्धिमा तिवारी, वाणी कटियार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को दीपावली व बालदिवस की शुभकामनाएंँ देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी की कविता उस रोज दिवाली होती है के साथ सभी को प्रेम एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को दीपावली एवं बाल दिवस की शुभकामनाएंँ देते हुए पिगेसिस सदन द्वारा प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु सदन की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को इस वर्ष हरित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा छः की खुशी अग्रवाल व खुशबू चौहान ने किया।

अंत में कार्यक्रम का समापन प्रार्थना सभा प्रभारी कक्षा दस की अनन्या अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद देते हुए किया।

 

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *