जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा पूजन, महाप्रसादी और डांडिया रास का आयोजन

0

जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा पूजन, महाप्रसादी और डांडिया रास का आयोजन 

 

27 अक्टूबर 2023, आगरा। 

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा विभव बिहार शमशाबाद रोड पर दुर्गा पूजा आयोजन  संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डांडिया एवं महा प्रसादी मुख्य आकर्षण था। आए हुए सभी भक्तों ने महाप्रसादी को भक्तिभाव से ग्रहण किया ।

 

सोनी त्रिपाठी : 

 जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की महासचिव श्रीमती सोनी त्रिपाठी ने बताया की  दुर्गा पूजन कार्यक्रम में महिलाओं ने मां शक्ति की भक्ति में लीन होकर डांडिया किया। नवरात्रों को हम सभी एक त्यौहार की तरह से ही मानते हैं l दुर्गा पूजा का पर्व देवी दुर्गा मां की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है। यह त्यौहार ब्रह्मांड में नारी शक्ति को ‘शक्ति’ के रूप में दर्शाता है।

 

           सोनी त्रिपाठी

कार्यक्रम में संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी, किरन कुमार, डॉ नेहा सक्सेना, निकिता, पूजा चावला, माधवी गुप्ता गुंजन शर्मा, कमल जीत कौर, सरिता तिवारी, ईशा त्रिपाठी, अवनी त्रिपाठी, भावना जादौन, कुमुद उपाध्याय, अमीषा, ग्रुप कैप्टन कुंवर जयपाल सिंह, कैप्टन प्रणय रावत, कुंदनिका शर्मा, पवन अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, बंटी ग्रोवर , डॉ रजनीश त्यागी, हिमांशु पाराशर, डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, महेश धlकरें, दीपिका आहूजा,अनु अरोड़ा,अश्विनी गुप्ता, पल्लवी पाठक, अनामिका शर्मा, राजेश पंडित, डी.के जग्गी, अनिल सहगल, अजय चाहर, सुभाष चाहर, विख्यात त्रिपाठी, ममता गुप्ता, अर्चना तिवारी, हिना जैन, सत्यl तिवारी, रिधि अरोरा, निधि गुप्ता, नेहा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, शकुंतला चौधरी, रीता लवानिया, संगीता लवानिया आदि उपस्थित हुए l

 

 

कार्यक्रम की झलकियां –

 

 

 

pawansingh@tajnews.in

What’s App 7579990777

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *