दुखद : आवारा कुत्तों के हमले से घायल वाघ बकरी चाय ग्रुप के मालिक पराग देसाई की मौत

0

दुखद : आवारा कुत्तों के हमले से घायल वाघ बकरी चाय ग्रुप के मालिक पराग देसाई की मौत

 

घर के सामने ही आवारा  कुत्तों ने कर दिया था हमला 

-पराग देसाई की 49 वर्ष की उम्र में हुई मृत्यु

-वाघ बकरी चाय ग्रुप के कार्यकारी निदेशक थे पराग देसाई 

 

23 अक्टूबर 2023,अहमदाबाद।

 

15 अक्टूबर को कारोबारी पराग देसाई अपने घर के बाहर थे तभी उनपर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। कुत्तों से बचने की कोशिश में देसाई को गंभीर चोटें आईं थी। घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल ले जाया गया था।


देसाई को शेल्बी अस्पताल में एक दिन की निगरानी पर रखा गया था। इसके बाद सर्जरी के लिए उन्हें जायडस अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि रविवार को इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई।

देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।

 

 

pawansingh@tajnews.in

What’s App 7579990777

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *