31 अगस्त को लगेगा भुजरिया मेला पंचकुईयां पर

0

31 अगस्त को लगेगा भुजरिया मेला पंचकुईयां पर

 

पंचकुईयां व्यवसाय समिति का भुजरिया मेला 31 अगस्त को।
मेले में फिर दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, खानपान और झूलों का भी रहेगा प्रबंध।
मेले में आयोजित की जाएगी पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता।
मेले में सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का भी होगा सम्मान।

 


हर साल की तरह इस साल भी पंचकुईयां चौराहे पर प्राचीन भुजरिया मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले में लाइटिंग और साज सज्जा का काम भी बड़ी तेजी से हो रहा है।

वैसे मेले का शुभारंभ 31 अगस्त को सायं 6 बजे से होगा। लेकिन अभी से चौराहे पर मेला नजर आने लगा है। मेला पंचकुईयां व्यवसाय समिति द्वारा आयोजित यह मेला शहर की पहचान बन चुका है। 

                        मुनेन्द्र जादौन

31 अगस्त को आयोजित होने वाले की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन ने बताया मेले भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। भावी पीढ़ी को अपनी परम्पराओं से परिचित कराने के लिये यह मेला हर साल भव्य रुप में आयोजित होता है।

 

मेले शामिल होने के लिये बड़ी दूर दूर से चाट पकौड़ी और खिलौने बेचने वालों के अलावा झूले लगाने वाले लोग आते हैं। मेले में भव्य मंच पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी लोग बहुत दूर दूर से आते हैं।

यह मेला आयोजन कमेटी के सहयोग से हर साल विस्तार लेता जा रहा है। मेले में सम्मिलित होने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को भी निमंत्रण भेजे गये हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया और व्यक्तिगत माध्यमों से भी लोगों को मेले से जोड़ा जा रहा है। ताकि भारत देश के आधार स्तम्भ कहे जाने वाले मेलों से लोग जुड़ सकें।

 

सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास रखते हुए आयोजन समिति हर साल समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी करती है। इस साल भी ऐसे समाजसेवियों को सम्मानित किया जा रहा जो मीडिया की सुर्खियों से बचते हुए शांत ढंग से सेवा क्षेत्र में अनवरत काम रहे हैं।

 

इनको किया जाएगा सम्मानित :
1 राजीव सक्सेना शहर के विकास में योगदान के लिए।
2 प्रदीप खंडेलवाल पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए।
3 एस एन मेडीकल कॉलेज में साझा चूल्हा के जरिए निशुल्क भोजन सेवा के लिए (अनिल जैन)
4 विष्णु कटारा 44 साल से जीवन किरण संस्था के जरिए रक्तदान सेवा के लिए।
5 मोनिका अग्रवाल विद्या स्वरुप संस्था के जरिए निशुल्क शिक्षा उपलब्ध के लिए।
6 आश्वी गांधी निर्धन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए।
7 विनीता अरोड़ा मूक जानवर एवं पशुओं की सेवा के लिए।
8 संगीता मलिन बस्तियों में महिलाओं से सम्बंधित कार्यों के लिए मेले में।
9 श्रुति सिन्हा साहित्य एवं सामाजिक सेवा के लिए।
10 प्रतिमा भार्गव कल्याणं फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यो के लिए।
11 श्री चिन्ताहरण मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई (राजकिशोर गर्ग) के जरिए प्रतिदिन भोजन सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

 

प्राचीन मेले में केन्द्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, निर्मला दीक्षित, अशफाक सैफी, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह,बंटी ग्रोवर, महंत योगेश पुरी, निर्मल गिरि, गौरव गिरि, आदि उपस्थित रहेंगे।



 

pawansingh@tajnews.in

 

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *