जनकपुरी  ( संजय प्लेस ) क्षेत्र नए कलेवर के साथ सुंदर नज़र आएगा : मुरारी लाल अग्रवाल 

0

जनकपुरी  ( संजय प्लेस ) क्षेत्र नए कलेवर के साथ सुंदर नज़र आएगा : मुरारी लाल अग्रवाल 

 

 

आगरा, 25 अगस्त 2023



जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने दिखाई ताक़त।
विकास कार्यों में तेजी के साथ साफ़ – सफ़ाई के कार्यों को जल्द विराम दिया जाएगा।
कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को जोड़ा गया।


 

ऐतिहासिक जनकपुरी का आयोजन इस बार आगरा के संजय प्लेस में होने जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में इस जनकपुरी आयोजन की खासी चर्चा होती बानी रहती है। जनकपुरी क्षेत्र के लोग आपसी सहयोग से इस बहुत बड़े आयोजन को करते है और इस तीन दिवसीय आयोजन को देखने को पूरे उत्तर भारत से लाखों लोग जनकपुरी में आते है। 

 

सरकार की बात करें तो तमाम प्रयास करने के बाद भी उनका सहयोग सिर्फ सड़कों और विद्युत व्यवस्था तक ही सीमित रह पाती है । आगरा का कनाट प्लेस कहे जाने वाले संजय प्लेस में समाज के अति विशिष्ट लोग आते है, इसलिए आम जान मानस बहुत अच्छी जनकपुरी देखने की उम्मीद लगाए बैठा है।

 

संजय प्लेस स्तिथ एक रेस्तरां में पत्रकारों के साथ बात करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कई जानकारियां साझा करते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए।



मुरारी प्रसाद अग्रवाल
समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी से संबंधित जितने भी कार्य लंबित हैं उनकी सूची पर काम हो रहा है और वो शहर को जल्द से जल्द पूरे होते हुए दिखेंगें, संजय प्लेस क्षेत्र नए कलेवर के साथ सुंदर नज़र आएगा।

 


बृजेन्द्र सिंह बघेल
वहीं समिति के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मंच को भव्य एवं दिव्य बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है, सजावट, सफाई,यातायात, साज – सज्जा आदि पर भरपूर काम किया जा रहा है, सभी कार्य समय की सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे।

 


अनिल वर्मा
वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि मुख्य रूप से 3 दिवसीय कार्यक्रमों को कुछ दिन में ही मूर्ति रूप दे दिया जाएगा, कलाकरों एवं संबंधित ग्रुप आदि की जानकारी जल्द ही सबके सामने होगी, कुछ बड़े कलाकारों को बाहर से लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

हीरेन अग्रवाल

महामंत्री हीरेन अग्रवाल ने कहा कि नए पदाधिकारियों को सब की सहमति से चुन लिया गया है, सभी नए पुराने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा के साथ प्रभु श्री राम के इस आयोजन में अपनी अपनी आहुति देंगें।

 

 


नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई :

 

समिति के उपाध्यक्ष द्वय  एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा और अनिल रावत ने बताया की जनकपुरी आयोजन के कार्यों को सुचारु और समय से पूरा करने के लिए समिति को विस्तार किया गया है।

संरक्षक मंडल में श्री पी के अरोरा,श्री जी पी अग्रवाल,श्री अजय अग्रवाल को शामिल किया गया है।

जिनमें उपाध्यक्ष रंजीत सामा, के एन अग्निहोत्री, विनय मित्तल, अनिल रावत, ऐडवोकेट एम एन सिंघल,जितेंद्र गर्ग, सत्यपाल अरोरा, अम्बा प्रसाद गर्ग, आलोक अग्रवाल, तपन अग्रवाल, रोहित चतुर्वेदी और नवीन अरोरा को सर्वसम्मति से बनाया गया।

मंत्री पद का उत्तरदायित्व आर एस सेंगर, अशोक जैन, विभु सिंघल, नितिन जौहरी को सौंपा गया है।

अनिल रावत को उपाध्यक्ष के साथ मीडिया प्रभारी भी बनाया गया है। 

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।


आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरारी प्रसाद अग्रवाल, बृजेन्द्र सिंह बघेल, अनिल वर्मा, हीरेन अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,राजेश कुमार अग्रवाल राजू, के एन अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।


तस्वीरों में कार्यक्रम-

 

 

 

 

pawansingh@tajnews.in

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *