यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी, ITO समेत अन्य जगहों पर बाढ़ के हालात बरकरार; कई रोड बंद

0

यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी, ITO समेत अन्य जगहों पर बाढ़ के हालात बरकरार; कई रोड बंद

 

 

Delhi floods: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है. सुबह सात बजे 207.62 मीटर दर्ज किया गया.

 

 


Delhi Floods: बाढ़ से बेहाल दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है. उफान पर चल रही यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है लेकिन बाढ़ जैसे हालात अभी भी बरकरार हैं.सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 207.62 मीटर दर्ज किया गया. जबकि यह रात 11 बजे 207.98 मीटर पर था.

 

इसकी जानकारी जी मीडिया संवाददाता ने दी है.जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि दिल्ली में ITO समेत अन्य जगहों पर कल जैसा मंजर आज भी है. भारी जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ITO, शांति वन, यमुना बाजार समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी अभी भी मौजूद है.

 

pawansingh@tajnews.in

Email:-pawansingh@tajnews.in
WhatsApp +91  7579990777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *