JEE Main 2026 Result: आगरा में ‘मोशन’ की ऐतिहासिक सफलता; शौर्य बंसल बने टॉपर (99.99%), 14 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक लाकर रचा इतिहास

Education Desk, Taj News Reported by: Thakur Pawan Singh | Updated: Tue, 17 Feb 2026 04:45 PM IST

आगरा (Agra): देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main 2026) के जनवरी सत्र के परिणामों में ताजनगरी आगरा के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान मोशन अकेडमी (Motion Academy) ने ऐतिहासिक परिणाम देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के छात्र शौर्य बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि आगरा मंडल में टॉप पॉजीसन (Top Position) भी हासिल की है।

Thakur Pawan Singh Reporter Taj News

Thakur Pawan Singh

Education & City Reporter, Taj News

🏆 मोशन अकेडमी रिजल्ट: मुख्य बिंदु

  • 🥇 टॉपर: शौर्य बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ आगरा में किया टॉप।
  • 📈 रिकॉर्ड: 14 छात्रों के 99%tile से ऊपर, 118 कुल सिलेक्शन।
  • 🎓 नए बैच: 10, 20 और 30 मार्च से नए बैचों का शुभारंभ।
Shaurya Bansal Motion Academy Agra Topper JEE Main 2026
तस्वीर: जेईई-मेन 2026 में 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाले मोशन अकेडमी के छात्र शौर्य बंसल।

118 छात्रों ने पाई सफलता, जश्न का माहौल

मोशन अकेडमी आगरा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जेईई-मेन 2026 (प्रथम सत्र) में संस्थान के कुल 118 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें से 14 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 16 छात्रों का स्कोर 98 पर्सेंटाइल से ऊपर रहा है। आगरा के कोचिंग इतिहास में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। परिणाम घोषित होते ही संस्थान में जश्न का माहौल बन गया और ढोल-नगाड़ों के साथ छात्रों का स्वागत किया गया।

इन होनहारों ने बढ़ाया आगरा का मान

टॉपर्स की सूची में शौर्य बंसल (99.99) के अलावा अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है:

  • 🌟 पंखुरी अग्रवाल: 99.95 पर्सेंटाइल
  • 🌟 अभय चतुर्वेदी: 99.92 पर्सेंटाइल
  • 🌟 महक गुप्ता: 99.72 पर्सेंटाइल
  • 🌟 पूर्वी सोलंकी: 99.69 पर्सेंटाइल
  • 🌟 करन शर्मा: 99.65 पर्सेंटाइल

इसके अतिरिक्त पार्थ वशिष्ठ, कनक सिंह, प्रिया गुप्ता और अमाइरा गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।

Motion Academy Agra JEE Main Result 2026 Toppers List
तस्वीर: मोशन अकेडमी आगरा के होनहार छात्र जिन्होंने जेईई-मेन में सफलता का परचम लहराया।

आईआईटीअन फैकल्टी और मेंटरशिप का परिणाम

छात्रों ने अपनी इस बेहतरीन सफलता का श्रेय मोशन अकेडमी की आईआईटीअन (IITian) फैकल्टी टीम और संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अरूण शर्मा को दिया है। जनरल मैनेजर सुजाता शर्मा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के जॉइंट डायरेक्टर विशाल शर्मा ने बताया, “मोशन अकेडमी के दोनों एम.जी. रोड और नेहरू एन्क्लेव ब्रांच पर आईआईटी व नीट के नए बैच 10, 20 और 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। हमारा उद्देश्य आगरा के छात्रों को कोटा जैसी शिक्षा उनके शहर में ही देना है।”

यह भी पढ़ें: एजुकेशन और करियर से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

#MotionAcademy #AgraNews #JEEMain2026 #ShauryaBansal #IITJEE #TajNews #AgraTopper #arunsharma

Arun Sharma Motion Academy: कच्चे मकान से निकला इनायतपुर का लाल, आज है आगरा के शिक्षा जगत का ‘शाइनिंग स्टार’; पत्नी ने गहने बेचकर संवारे पति के सपने
Agra Mahashivratri 2026: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; 1KM लंबी लाइनों में लगे भक्त, हर तरफ गूंज रहा ‘बम-बम भोले’

3 thoughts on “JEE Main 2026 Result: आगरा में ‘मोशन’ की ऐतिहासिक सफलता; शौर्य बंसल बने टॉपर (99.99%), 14 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक लाकर रचा इतिहास”

Leave a Comment