क्राइम डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Wednesday, 04 Feb 2026 04:10 PM IST
आगरा (Agra): ताजनगरी के खेरागढ़ (Kheragarh) में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग उर्फ अन्नी के बेटे उन्नत गर्ग ने अपने ही सगे चाचा गोपाल गर्ग की बीच बाजार जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भतीजा अपने चाचा को 30 सेकेंड में करीब 15 थप्पड़ जड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Agra News: पुराना मुकदमा वापस न लेने पर बवाल
घटना सोमवार दोपहर कागारौल चौराहे (Kagarol Chauraha) की है। पीड़ित गोपाल गर्ग बाजार में किसी काम से गए थे। आरोप है कि तभी उनका भतीजा उन्नत गर्ग अपने ड्राइवर ब्रजेश कुमार उर्फ विज्जो के साथ वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया।
- सरेआम मारपीट: भतीजे ने चाचा पर पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। जब गोपाल गर्ग ने इनकार किया, तो उन्नत गर्ग ने आव देखा न ताव, चाचा पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। ड्राइवर ने भी बुजुर्ग को घूंसे मारे। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी को देख बाजार में अफरातफरी मच गई।
क्या है विवाद की जड़?
मारपीट के पीछे 2017 का एक फर्जीवाड़ा और अदालती मुकदमा है।
- फर्जी हस्ताक्षर से निकाले पैसे: पीड़ित गोपाल गर्ग ने बताया कि 17 अगस्त 2017 को उनके बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके 88,000 रुपये निकाल लिए गए थे।
- चेयरमैन का नाम आया सामने: कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की, तो पता चला कि यह फर्जीवाड़ा उनके भाई और पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग ने किया था।
- दबाव: इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित को धमका रहा था और सोमवार को इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
मारपीट के बाद पीड़ित ने खेरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो (Viral Video) को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
also 📖: Agra News: पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ, सास-ससुर का घिनौना फरमान- ‘देवर के साथ हमबिस्तर होकर
Agra Rabies Death: आगरा में 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत; कुत्ते के काटने के बाद लगवाए थे 3 इंजेक्शन, फिर भी रैबीज ने ली जान, ‘कुत्ते’ जैसी करने लगा था हरकतें
#AgraNews #Kheragarh #ViralVideo #CrimeNews #TajNews #AgraPolice #FamilyDispute #LawAndOrder
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in






[…] Agra News: पूर्व चेयरमैन के बेटे की गुंडागर्… […]
[…] also 📖: Agra News: पूर्व चेयरमैन के बेटे की गुंडागर्… […]