सिटी डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Sunday, 08 Feb 2026 09:10 PM IST
आगरा (Agra News): ताजनगरी आगरा की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयां देने के लिए ‘ब्रज धरा साहित्य उत्सव’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। धरा चेतना फाउंडेशन और डॉ. विजय किशोर बंसल के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव 10 और 11 फरवरी 2026 को ‘आई लव आगरा’ सेल्फी पॉइंट, अटल उद्यान में आयोजित होगा। इस उत्सव में साहित्य, सिनेमा, रंगमंच, पत्रकारिता और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर देश के जाने-माने विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

इस आयोजन की जानकारी रविवार को होटल ग्रांड में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपाली सिंह ने बताया कि यह आयोजन आगरा के साहित्य प्रेमियों के लिए एक महाकुंभ जैसा होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मुख्य संरक्षक शेखर दीक्षित, गीतकार सुरेंद्र साथी और डॉ. गिरधर शर्मा मौजूद रहे।
साहित्य, सिनेमा और संवाद का संगम
पहला दिन (10 फरवरी 2026): ब्रज भाषा और युवा सोच उत्सव का उद्घाटन 10 फरवरी को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
- प्रथम सत्र (ब्रज भाषा के विविध आयाम): संयोजक राज बहादुर राज के साथ डॉ. ब्रज बिहारी लाल बिरजू, डॉ. कमलेश नागर और डॉ. शशि तिवारी चर्चा करेंगे।
- द्वितीय सत्र (ब्रज की पत्रकारिता): संयोजक डॉ. महेश धाकड़ के नेतृत्व में दिनेश संन्यासी, बचन सिंह सिकरवार और आदर्श नंदन गुप्त विचार रखेंगे।
- तृतीय सत्र (दस्तक): संयोजक कुमार ललित युवा रचनाकारों (समायरा विजय गुप्ता, वैभवी मिश्रा, शांभवी नगायच, श्वेता सागर) के साथ साहित्य पर बात करेंगे।
दूसरा दिन (11 फरवरी 2026): सिनेमा, नारी लेखन और सम्मान
- चतुर्थ सत्र (शैक्षिक संस्थानों का योगदान): सुबह 11 बजे डॉ. शांतनु साहू, प्रो. जय सिंह नीरद और डॉ. सुशील गुप्ता विभव चर्चा करेंगे।
- पंचम सत्र (नारी लेखन): दोपहर 12 बजे डॉ. मधु भारद्वाज, डॉ. सुषमा गुप्ता और राशि गर्ग अपने अनुभव साझा करेंगी।
- षष्ठम सत्र (साहित्य, रंगमंच और सिनेमा): यह सत्र बेहद खास होगा। डॉ. महेश धाकड़ के संयोजन में पद्मश्री बलवंत ठाकुर विशिष्ट वक्ता होंगे। उनके साथ गीतकार सुरेंद्र साथी, अनिल शुक्ल, दिलीप रघुवंशी और ऋतुराज त्रिपाठी सिनेमा और रंगमंच के सफर पर बात करेंगे।
- सप्तम सत्र (साहित्य और स्वास्थ्य): संयोजक डॉ. पंकज नगायच, डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. अशोक विज स्वास्थ्य और साहित्य के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालेंगे।
गीतकार सोम ठाकुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड समन्वयक डॉ. महेश धाकड़ और कुमार ललित ने बताया कि उत्सव के समापन समारोह (11 फरवरी, शाम 7 बजे) में वरिष्ठ गीतकार सोम ठाकुर को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा जाएगा। इसके अलावा अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा:
- गीत गौरव सम्मान: रामेंद्र मोहन त्रिपाठी
- ग़ज़ल गरिमा सम्मान: अशोक रावत, डॉ. त्रिमोहन तरल, सुधीर नारायण
- साहित्य साधक सम्मान: शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ
- साहित्य गौरव सम्मान: प्रो. जय सिंह नीरद, योगेश चंद्र शर्मा योगी
- साहित्य गरिमा सम्मान: डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. ज्योत्सना शर्मा
- साहित्य सेवा सम्मान: आचार्य नीरज शास्त्री, रेनु अंशुल
कार्यक्रम प्रबंधक गति सिंह ने बताया कि समापन एक रंगारंग शाम के साथ होगा, जिसमें लोक संगीत और फ्यूजन का आनंद मिलेगा। प्रसिद्ध साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र ने भी अपने संदेश में इस पहल को आगरा के लिए एक सार्थक कदम बताया है।
#AgraNews #SahityaUtsav #BrajDhara #AtalUdyan #LiteratureFestival #AgraEvents #SomThakur #TajNews
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X
🌐 tajnews.in












