Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Spiritual
  • Aaj ka Rashifal 09 नवंबर 2024: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें राशियों का हाल
Spiritual

Aaj ka Rashifal 09 नवंबर 2024: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें राशियों का हाल

Email :


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है . दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

मेषः- आज लाभ की प्राप्ति होगी। भूमि वाहनादि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्या न रखें। विवाह संबंधी कामों में अधिक व्यस्तता रहेगी। घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा।

वृषः- आज मित्र के सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा। नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा। मंगलोत्सव मिलन मन को खुश करेगा। विद्यार्थी वर्ग में असंतोष बढ़ सकता है।

मिथुनः- आज विरोधी की चालों से बचें। सरकार का भय बना रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। बच्चों का रुझान पढ़ाई में बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में अनबन हो सकती है।

कर्कः- आज राजनीतिक सम्पर्क से लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। व्यर्थ तनाव रहेगा।

सिंहः- आज जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य का आमंत्रण मिलेगा। सुख प्राप्त होगा।

कन्याः- आज गृहस्थों की इच्छाशक्ति बढ़ेगी। उन्नति का समाचार मन खुश करेगा। व्यापार में नये अनुबंध होंगे। नौकरी में बास से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुलाः- आज प्रतियोगिता का परिणाम श्रेष्ठ रहेगा। कार्यारंभ कीजिए, भाग्य प्रतीक्षारत है। साझे के काम में मुनाफा होगा। विदेश यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिकः- आज परिवार में अकारण कहासुनी हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं संदेह बढ़ेगा। आय कम और व्यय अधिक होगा।

धनुः- आज किसी पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। भूमि, भवन और वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकरः- आज परिवार में नये सदस्य का आगमन हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा। उन्नतिप्रद समाचार मन खुश करेगा।

कुंभः- आज साझे के काम का विशेष लाभ मिलेगा। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर भारी पड़ेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीनः- आज आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। माता-पिता से भेंट होगी।

img

खबर भेजने के लिए व्हाट्स एप कीजिए +919412777777 todayexpress@outlook.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts