Edited by: Thakur Pawan Singh | tajnews.in Saturday, 21 Feb 2026 08:15 PM IST
नई दिल्ली/आगरा: भारत की राजधानी प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित ‘A.I. Impact Summit’ के दौरान हुए विवादित प्रदर्शनों ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। किसान सेना के राष्ट्रीय संयोजक गौरी शंकर सिंह सिकरवार, जो कि दस्यु उन्मूलन अभियान में महावीर भाई (डाकुओं का आत्मसमर्पण कराने वाले) के बेहद करीबी रहे हैं, ने इस घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है।

गौरी शंकर सिंह सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक बिरादरी के समक्ष इस तरह का नंगापन दिखाना इनकी फितरत बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए “गलगोटिया का चाइनीज डॉग” और “Modi is Compromised” जैसे नारों और पोस्टरों की कड़ी निंदा की। सिकरवार के अनुसार, प्रगति मैदान जैसे प्रतिष्ठित मंच पर विदेशी मेहमानों के सामने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग और नग्न प्रदर्शन करना भारत की मान-मर्यादा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने वाला कृत्य है।

गौरतलब है कि गौरी शंकर सिंह सिकरवार की पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली रही है। वे चंबल के बीहड़ों में शांति की स्थापना करने वाले और डाकुओं का हृदय परिवर्तन कराकर उनका आत्मसमर्पण कराने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर भाई के सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भारत की राजनैतिक संस्कृति संस्कारों और मर्यादाओं से जानी जाती थी, उसे आज ये “अपसंस्कृति पोषक” तत्व नष्ट कर रहे हैं।
सिकरवार ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पंक्तियों को दोहराते हुए प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि जिन्हें अपने देश के गौरव का अभिमान नहीं है, वे “नरपशु निरा और मृतक समान” हैं।
#GauriShankarSikarwar #KisanSena #MahavirBhai #BharatMandapam #TajNews #ModiCompromised #PoliticalNews
Thakur Pawan Singh
Editor in Chief, Taj News
भारतीय रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा: ‘रेलवन ऐप’ (RailOne App) से जनरल टिकट बुक करने पर अब हर डिजिटल पेमेंट पर मिलेगी 3% की सीधी छूट
फतेहपुर सीकरी में आवारा सांडों का तांडव: गुलिस्तां पार्किंग में हुई भिड़ंत, बाल-बाल बचे विदेशी पर्यटक; प्रशासन की लापरवाही से दांव पर पर्यटन
अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें:
7579990777









