Agra Mining Mafia Attack Police Team Rambagh Dumper Driver

Crime Desk, Taj News Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Wed, 11 Feb 2026 07:15 AM IST

Agra Mining Mafia Attack Police Team Rambagh Dumper Driver

आगरा: ताजनगरी में धौलपुर (Rajasthan) के खनन माफियाओं का दुस्साहस सातवें आसमान पर है। रविवार रात रामबाग क्षेत्र में एक फिल्मी सीन देखने को मिला, जब गिट्टी से भरे डंपर को पकड़ने पर माफियाओं ने खनन इंस्पेक्टर और पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया। स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर से उतरे गुर्गों ने टीम को धमकाया और डंपर के चालक-सहायक को पुलिस की हिरासत से छुड़ा ले गए।

हालांकि, बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक और सहायक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन माफिया सरगना अभी भी पकड़ से दूर हैं।

Brief Crime Highlights

  • Attack: रामबाग में खनन इंस्पेक्टर की गाड़ी के आगे माफिया ने लगाईं लग्जरी गाड़ियां.
  • Order: माफिया का फरमान- “कोई टीम रोके तो उस पर गाड़ी चढ़ा देना.”
  • Names: आशु सिसोदिया और दीपू सिसोदिया के खिलाफ FIR, चालक-सहायक गिरफ्तार.
  • Action: खान एवं खनिज अधिनियम और BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज.

“टीम रोके तो गाड़ी चढ़ा दो”

खनन इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात वह रामबाग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी यमुना किनारे से गिट्टी भरा डंपर आता दिखा। रोकने पर चालक ने स्पीड बढ़ा दी, लेकिन जाम में फंसने के कारण वह पकड़ा गया। पूछताछ में चालक रिंकू ने बताया कि माफिया दीपू सिसोदिया का आदेश है कि “रास्ते में कोई टीम रोके तो रुकना नहीं, सीधे गाड़ी चढ़ा देना.”

स्कार्पियो-फॉर्च्यूनर से आए और छुड़ा ले गए

टीम डंपर को जब्त कर थाना एत्माद्दौला ले जा रही थी। तभी जवाहर पुल से उतरते ही काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद फॉर्च्यूनर ने टीम का रास्ता रोक लिया। गाड़ियों से आशु सिसोदिया और दीपू सिसोदिया अपने गुर्गों के साथ उतरे। उन्होंने खनन टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। जब तक और पुलिस फोर्स आती, वे डंपर चालक रिंकू और सहायक भोला को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।

पुलिस का एक्शन: 2 गिरफ्तार

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दबिश दी और चालक रिंकू (जाजऊ) व सहायक भोला को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी आशु और दीपू सिसोदिया (निवासी धौलपुर) फरार हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

#AgraNews #MiningMafia #AgraPolice #Crime #TajNews #Dholpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *