Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Wednesday, 04 Feb 2026 11:30 AM IST
आगरा (Agra): सिंधी सेंट्रल पंचायत ने भगवान झूलेलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले चेटी चंड मेले (Cheti Chand Mela) की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। समाज के लोगों ने इस संबंध में मंगलवार को दरेसी स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

ऐतिहासिक निर्णय: नहीं लिया जाएगा चंदा
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज के किसी भी व्यक्ति से चंदा नहीं लेगी। मेले के आयोजन का पूरा खर्च पंचायत अपने पास मौजूद कोष से ही उठाएगी।
- बचत का उपयोग: मेले में पूर्व में बचाए गए कोष का उपयोग ही झांकियों और आयोजन में किया जाएगा। अध्यक्ष ने पंचायत का पूरा लेखा-जोखा भी बैठक में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा
मेले का आयोजन हर साल की तरह घटिया आजम खां पर किया जाएगा।
- वाहन रैली: 15 मार्च को वाहन रैली निकाली जाएगी।
- शोभायात्रा: 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
- अध्यक्ष: चंद्रप्रकाश सोनी
- मेला संयोजक: नंदलाल आयलानी
- उप संयोजक: डॉ. एसके वीरानी
- शोभायात्रा सुरक्षा प्रभारी: प्रदीप बनवारी और मोंटू करीरा
बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान श्याम लाल रंगनानी, घनश्याम दास देवनानी, नंदलाल आयलानी, जयराम दास होतचंदानी, परमानंद आतवानी, जेठानंद पुरसनानी, जगदीश डोडानी, दौलतराम खूबनानी, भोजराज लालवानी आदि मौजूद रहे।
Agra Business News: अमेरिका ने घटाया टैरिफ, आगरा के जूता और हस्तशिल्प कारोबार में लौटी रौनक; 1000 करोड़ के रद्द ऑर्डर होंगे बहाल
Agra News: रोशन हुए कब्रिस्तान, गुनाहों की मांगी माफी; मगफिरत की दुआ में उठे हजारों हाथ, जगह-जगह हुए जलसे
#AgraNews #ChetiChand #SindhiSamaj #JhulelalJayanti #NoDonation #TajNews #AgraEvents #CommunityNews #LordJhulelal
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🐦 Follow on X
🌐 tajnews.in






[…] […]