pakasatana tama 9f4d1da4d7bb0d07348b5ecff1fb0742 1

T20 WC 2026: पाकिस्तान का नया पैंतरा; विश्वकप खेलेगा, लेकिन भारत से मैच का करेगा बहिष्कार, सरकार ने दी मंजूरी

खेल

स्पोर्ट्स डेस्क, Taj News | Published by: ठाकुर पवन सिंह | Updated: Sunday, 01 Feb 2026 10:45 PM IST

नई दिल्ली (New Delhi): टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) का ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) की ‘ट्रॉफी चोरी’ की घटना के बाद अब पाकिस्तान ने एक और नया पैंतरा चला है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ। पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ‘महामुकाबले’ (India vs Pakistan) का बहिष्कार करेगा।

मोहसिन नकवी
HIGHLIGHTS
  1. T20 WC 2026: पाकिस्तान सरकार ने टीम को विश्व कप में खेलने की दी अनुमति।
  2. 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान।
  3. मोहसिन नकवी और शहबाज शरीफ की बैठक के बाद लिया गया चौंकाने वाला फैसला।
  4. बांग्लादेश को बाहर किए जाने से नाराज पाकिस्तान ने आईसीसी पर लगाया पक्षपात का आरोप।

T20 WC 2026: भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान

ईएसपीएन क्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। हालांकि, बयान में साफ कहा गया है, “पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”। इस फैसले के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम बांग्लादेश विवाद और भारत के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उठाया गया है।

नकवी का यू-टर्न: ‘बहिष्कार’ से ‘शर्तों के साथ भागीदारी’

इससे पहले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) से मुलाकात की थी और टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर 2 फरवरी तक फैसला लेने की बात कही थी। बड़े-बड़े दावे करने वाला पाकिस्तान अंततः घुटनों पर आ गया और विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हो गया, लेकिन भारत के साथ मैच न खेलने का फैसला लेकर उसने आईसीसी (ICC) के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

बांग्लादेश विवाद से शुरू हुआ पूरा फसाद

पाकिस्तान का यह पूरा ड्रामा बांग्लादेश (Bangladesh) विवाद के साथ शुरू हुआ था:

  • पाकिस्तान ने खुलकर बांग्लादेश का समर्थन किया था और आईसीसी की वोटिंग में भी उसके पक्ष में वोट दिया था।
  • जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, तो पाकिस्तान बौखला गया और आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया।
  • अब भारत के साथ मैच का बहिष्कार करके पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खीझ निकाल रहा है।

also 📖: T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत में आया भूचाल; बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार! ICC की शर्तों के आगे झुकने से साफ इनकार

IND vs NZ 5th T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को रौंदा; ईशान किशन का तूफानी शतक, सूर्या ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

#T20WC2026 #PakvsInd #CricketNews #PCB #MohsinNaqvi #BoycottIndia #TajNews #ICCWorldCup #PakistanCricket

✍️ संपादन: ठाकुर पवन सिंह
📧 pawansingh@tajnews.in
📱 अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें: 7579990777
👉 TajNews WhatsApp Channel
👉 Join WhatsApp Group
🌐 tajnews.in

1 thought on “T20 WC 2026: पाकिस्तान का नया पैंतरा; विश्वकप खेलेगा, लेकिन भारत से मैच का करेगा बहिष्कार, सरकार ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *