Edited by: Thakur Pawan Singh | tajnews.in | 22 Feb 2026, 06:45 pm IST
Taj News Spiritual Desk
विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक रिपोर्ट
आगरा (Agra): ताजनगरी के खेरिया मोड़ स्थित ब्लिस इंस्टीट्यूट ऑफ योग के सभागार में शनिवार की शाम एक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रही। अवसर था पांडिचेरी के श्री अरविंद आश्रम की आध्यात्मिक सह-संस्थापक श्री मां का जन्मदिवस समारोह का। श्री अरविंद सोसाइटी आगरा शाखा द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की। महर्षि अरविंद और श्री मां के जगत कल्याण, वैश्विक शांति और मानवता के दिव्य रूपांतरण के संदेश को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया गया।
- आध्यात्मिक उत्सव: आगरा शाखा ने धूमधाम से मनाया श्री मां का जन्मदिवस समारोह, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत।
- ग्राम विकास पहल: नगला इमली गांव में शुरू होगा नया केंद्र, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य जांच।
- गर्भ संस्कार: आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से स्वस्थ और ओजस्वी संतान की नींव रखने पर समाजसेवियों ने डाला प्रकाश।
- समग्र स्वास्थ्य: दवाओं के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शरीर की नैसर्गिक हीलिंग क्षमता को उजागर करने पर दिया गया जोर।
श्री मां का जन्मदिवस: संकल्प और सेवा का पर्व
समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कांता माहेश्वरी और अनीता कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने श्री मां और महर्षि अरविंद के उन विचारों को साझा किया जो मनुष्य के भीतर छिपी ईश्वरीय शक्ति को जागृत करने की प्रेरणा देते हैं। आगरा शाखा की सेक्रेटरी ने बताया कि श्री मां के सिद्धांतों पर चलते हुए सोसाइटी न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
📺 कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ यहाँ देखें:
(Video Credit: Taj News Digital)
नगला इमली में ग्रामीण उत्थान का नया प्रकल्प
डॉक्टर सुनीता गर्ग की निगरानी में संचालित श्री अरविंद सोसाइटी अब ग्रामीण विकास की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा रही है। आगरा के नगला इमली गांव में जल्द ही एक नया ग्राम विकास केंद्र शुरू होने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच होगी। इसके अलावा आधुनिक खेती की तकनीकी जानकारी देकर भूमि को उपजाऊ बनाने पर भी कार्य किया जाएगा।
आध्यात्मिक चेतना और गर्भ संस्कार
समाजसेवी कांता माहेश्वरी ने ‘गर्भ संस्कार’ के माध्यम से समाज निर्माण की बात कही। उन्होंने बताया कि माँ की आध्यात्मिक ऊर्जा गर्भस्थ शिशु के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, डॉक्टर वीना गुप्ता ने नैसर्गिक हीलिंग क्षमता पर जोर देते हुए बताया कि हमें बिना किसी बाहरी कॉपी के, स्वयं के भीतर स्वास्थ्य सुधारने की शक्ति को पहचानना होगा।
सांस्कृतिक सत्र में सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ आंश्वना सक्सेना, पंडित मोहित सक्सेना और अन्य कलाकारों के भजनों ने वातावरण को दिव्य बना दिया। पावनी शर्मा की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साहित्यकार अशोक अश्रू ने किया।
Thakur Pawan Singh
Chief Editor, Taj News
अपनी खबर सीधे WhatsApp पर भेजें:
7579990777









