आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में एक विशेष भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने किया और कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा इसे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विषय था “विकसित भारत की परिकल्पना में नारी का योगदान”।
प्रतियोगिता में यूजी और पीजी छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. पिंकी शामिल थे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रिचा गुप्ता, विभागाध्यक्ष, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग और डॉ. स्निग्धा सेन, विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग द्वारा किया गया।
डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, अध्यक्ष आयोजन समिति ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। प्रतियोगिता में असीम गुप्ता ने यूजी श्रेणी में और डॉ. स्निग्धा, जे आर -1, पीजी छात्रा, नेत्र विभाग ने पीजी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अभिश्री गुप्ता, एमबीबीएस छात्रा 2022 बैच ने किया।
इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे समाज में महिलाओं के योगदान को भी समझते हैं और उसे सराहते हैं।