📍 Today Express डिजिटल डेस्क
लोकसभा सांसद प्रिया सरोज और टी-20 स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में सगाई करने जा रहे हैं। ये जोड़ा नवंबर 2025 में वाराणसी के ताज होटल में शादी के बंधन में बंधेगा। यह जानकारी खुद प्रिया के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने दी।
📅 कब, कहां और कैसे?
- सगाई: 8 जून 2025 | लखनऊ का सेवन स्टार होटल
- शादी: 18 नवंबर 2025 | होटल ताज, वाराणसी
- शादी में शामिल होंगे: राजनेता, फिल्मी सितारे और इंडस्ट्री के नामचीन लोग
👫 पहली मुलाकात से लेकर सगाई तक की लवस्टोरी
रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात IPL 2023 के बाद हुई थी। रिंकू सिंह के एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में प्रिया को भी बुलाया गया था। वहीँ पहली बार दोनों का परिचय हुआ और बातचीत शुरू हुई।
प्रिया और वह क्रिकेटर की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी से साथ पढ़ी हैं। यहीं से रिश्ते की शुरुआत हुई।
🏠 बंगला भी फाइनल किया, इंटीरियर भी बदला
अलीगढ़ स्थित रिंकू सिंह के 6 बेडरूम वाले बंगले को प्रिया सरोज ने ही फाइनल किया था। अप्रैल 2024 में उन्होंने बंगले का इंटीरियर चेंज कराया। इस बंगले में एक बड़ा मंदिर, स्विमिंग पूल और वो बैट भी रखा गया है जिससे रिंकू ने 5 छक्के लगाए थे।
🎉 सगाई की खास बातें
- रिंकू पहनेंगे स्टाइलिश कोट-पैंट (सिला है अलीगढ़ के प्रसिद्ध दर्जी ने)
- दुल्हन के लिए खास ज्वेलरी और साड़ियां खरीदी गईं
- गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अभिषेक नायर जैसे क्रिकेट सितारों को न्योता
- सगाई से पहले रिंकू ने कैंची धाम जाकर लिया आशीर्वाद
👩⚖️ कौन हैं प्रिया सरोज?
- जन्म: 23 नवंबर 1998 | मूल निवासी: करखियांव, पिंडरा तहसील, वाराणसी
- शिक्षा: BA LLB | दिल्ली यूनिवर्सिटी
- उम्र: 25 साल
- पार्टी: समाजवादी पार्टी
- उपलब्धि: 2024 में मछलीशहर से BJP के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचीं
- पिता: तूफानी सरोज, 3 बार सांसद रह चुके हैं (1999, 2004, 2009)
🏏 कौन हैं रिंकू सिंह?
- रिंकू का परिवार अलीगढ़ से है
- पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
- 5 भाइयों के साथ मिलकर बचपन में सिलेंडर बांटते थे
- क्रिकेट की शुरुआत टेनिस बॉल से की, फिर सरकारी स्टेडियम में प्रैक्टिस
- इंटर स्कूल टूर्नामेंट में पहला धमाका: 32 बॉल पर 54 रन
- IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन
- T20 डेब्यू: 18 अगस्त 2023 | 30 मैचों में 3 फिफ्टी, 507 रन